मिलिए MP की पहली AICTSL महिला ड्राइवर रितु से, BRTS कॉरिडोर में दौड़ाई पिंक बस, देखें VIDEO
इंदौर, 3 सितम्बर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एआईसीटीएसएल द्वारा कुछ बसों को महिलाओं के हवाले किया जाएगा। रोडवेज बस चलाने के लिए महिला ड्राइवरों को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकेगी।
Recommended Video

मध्य प्रदेश की पहली महिला ड्राइवर रितु
एआईसीटीएसएल की इस नई व्यवस्था में मध्य प्रदेश की पहली महिला ड्राइवर बनने का गौरव इंदौर की बेटी रितु को मिला। रितु इंदौर के पाटनीपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। रितु ने बीआरटीएस कॉरिडोर में 50 यात्रियों से भरी बस दौड़ाई।

कई बसें संचालित की जाती हैं
इंदौर में बीआरटीएस पर एआईसीटीसीएल द्वारा कई बसें संचालित की जाती हैं, लेकिन अब बीआरटीएस पर महिलाओं को लेकर विशेष बस संचालित की जाएगी। इन बसों में महिला ड्राइवर कंडक्टर रहेंगी और केवल इन बसों में महिला यात्रा ही सफर कर सकेंगी।

महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए एक अहम कदम
बता दें यह सुविधा महिला सुरक्षा सहित महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए एक अहम कदम है, क्योंकि कई अपराध महिलाओं के साथ यात्रा के दौरान ही घटित होते हैं। बसों में पुरुषों द्वारा छेड़छाड़ की घटनाएं भी अक्सर सामने आती हैं।

दो-तीन महिला चालकों का प्रशिक्षण
एआईसीटीसीएल के अधिकारी संदीप सोनी ने बताया कि रोडवेज बस चलाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो-तीन महिला चालकों का प्रशिक्षण पूर्ण भी हो चुका है। जल्द ही उनके हाथों में भी बसों का स्टेयरिंग होगा।












Click it and Unblock the Notifications