Success story: हाउस वाइफ ने 110 किलो वजन को किया 80 किलो, अब राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में दिखा रही दम

खंडवा, 5 सितंबर: कहते हैं कि मंजिले उन्ही को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इन्हीं पंक्तियों को साकार कर दिखाया है मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की रहने वाली गृहणी मीना गौहर ने, जहां मीना गौहर ने अपना 110 किलो वजन कम कर उस वजन को 80 किलोग्राम पर लाया। इसके बाद मीना गौहर अब जबलपुर में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। खास बात यह है कि, पहली बार खंडवा जिले से कोई महिला इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रही है। इस प्रतियोगिता में जिला संघ से 8 सदस्य टीम भाग ले रही है।

कड़ी मेहनत के बाद हासिल की सफलता

कड़ी मेहनत के बाद हासिल की सफलता

गृहिणी मीना गौहर ने अपने वजन को 110 किलोग्राम से कम करके 80 किलोग्राम पर लाया, जिसके बाद उन्हें इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया। मीना गौहर ने अपना वजन कम करने के लिए अच्छी खासी मेहनत की है, जहां गृहिणी होने के बावजूद मीना सुबह 5 बजे से जिम में प्रतिदिन 2 घंटे तक लगातार मेहनत करती रही, जिसका परिणाम रहा कि, 6 माह में मीना ने अपना वजन काफी कम कर लिया। वहीं अब इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मीना खंडवा जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

पति ने दी हिम्मत तो हासिल किया मुकाम

पति ने दी हिम्मत तो हासिल किया मुकाम

सफलता का मुकाम हासिल करने वाली मीना गौहर बताती हैं कि, वे स्कूल लेवल पर कबड्डी की नेशनल प्लेयर रह चुकी हैं, जहां शादी के बाद वे अब 3 बच्चों की मां हैं। इसी के साथ उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी, लेकिन बावजूद इसके पति से मिली हिम्मत के बाद मीना ने जिम ज्वाइन किया, और लगातार मेहनत के बाद उन्होंने सफलता का यह मुकाम हासिल किया है। मीना बताती हैं कि, उनके पति काफी सपोर्टिव हैं, जिसके चलते उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

मेहनत के दम पर हासिल किया मुकाम

मेहनत के दम पर हासिल किया मुकाम

पति बताते हैं कि, मीना ने अपना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत की है। मीना ने वजन कम करने के लिए पति के साथ ही जिम ज्वाइन किया, और वह लगातार सुबह 5 बजे से 2 घंटे तक जिम में मेहनत किया करती थी, जिसके बाद उन्होंने महज 6 महीने में ही अपना 30 किलो वजन कम कर लिया। वहीं अब मीना राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं, जहां वे खंडवा जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+