Indore News: महापौर बने RJ, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का लिया इंटरव्यू, हुई ये बात
Indore में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश का पहला बस रेडियो अटल रेडियो, महिला यात्रियों हेतु इलेक्ट्रिक पिंक आई बस एवं बी आर टी एस इलेक्ट्रिक बसको हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को है, लेकिन आज आपने महिलाओं को तोहफ़ा देने का काम किया है। इसके लिये महापौर का अभिनंदन, देश के पीएम हमेशा कहते है कि संवाद होना बहुत ज़रूरी है। लोकतंत्र को मज़बूत करना है तो यह ज़रूरी है कि संवाद हो और अटल रेडियो इसके लिए सबसे बेहतर है, बस में किस प्रकार के लोग है इसका भी सर्वे हो एज ग्रुप के हिसाब से जानकारी दे सकते है, यह रेडियो सिर्फ़ बस के लिए है, अच्छे कार्यक्रम होंगे तो बहुत लोकप्रिय होगा।

विजयवर्गीय ने कहा कि, अमेरिका में इसका चलन है, वहाँ के ट्रैफिक से भी इसको जोड़ दिया है, किसी भी जाम की जानकारी भी इसके माध्यम से मिल जाती है, शहर की हर इन्फ़ॉर्मेशन इसके माध्यम से मिलना आसान होगी, रेडियो में इस प्रकार की कई जानकारी इसमें मिल सकेगी बहुत सूचना से अपडेट कर लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है।
महापौर पुष्यमित्र मित्र भार्गव ने कहा की, किसी भी बढ़ते हुए शहर की लाइफ़ लाइन पब्लिक ट्रांसपोर्ट होता है। हमार सौभाग्य है की टेम्पो वाला शहर मेट्रो की और आगे बढ़ रह है। इसमें मंत्री जी कि भूमिका रही है, जब उन्होंने टेम्पो को बाहर करने का निर्णय लिया, और अल्टरनेटिव व्यवस्था दी, जब अटल इंदौर ट्रांसपोर्ट लिमिटेड को शुरू किया, जब बड़े विजन के ज़रिए शुरू किया था, आज सेंट्रल इंडिया में ढाई लाख से ज़्यादा लोग एक शहर से दूसरे शहर में जाते है। यह इंदौर को दुनिया में परिभाषित करेगा। यह इंटरनेट बेस सिस्टम है, एक बार में ढाई लाख लोगों को संदेश दिये जा सकेंगे।
अटल रेडियो, एक नई शुरुआत
प्रदेश में प्रथम बार लोक परिवहन की बसों में इंटरनेट रेडियो की शुरुआत हो रही है। इसका प्रसारण AICTSL कार्यालय से ही किया जाएगा। यह रेडियो AICTSL की बस, बस स्टॉप्स और मोबाइल ऐप के माध्यम से सुना जा सकेगा। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के जरिए यह रेडियो ब्रॉडकास्ट करेगा।
AICTSL की सिटी बसों के माध्यम से प्रतिदिन 3 लाख यात्री सफर करते है। बस में एक यात्री द्वारा सामान्यत: 15 मिनट का सफर किया जाता है। अतः स्मार्ट इंडिया और डिजिटल इंडिया के मिशन को आगे बढ़ाने हेतु अटल रेडियो सेवा सहायक होगी।
इसके माध्यम से यात्रियों को निम्न सेवाएं प्राप्त होगी -
यह शिक्षा, सूचना और मनोरंजन का माध्यम बनेगा
अटल मंच इंदौर के कलाकारों को मंच देगा
युवाओं के लिए रोजगार सूचना, करियर की सलाह और मोटिवेशन आदि पॉडकास्ट प्रसारित होंगें।
महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का भी ऑनलाइन संचालन होगा।
विशेष कार्यक्रम 'मेयर संवाद' के जरिए जनता से जनहित के विषयों पर संवाद होगा।
सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं, शासकीय योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी देने का यह माध्यम होगा।
स्वच्छता सर्वेक्षण, स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट बुलेटिन, इमरजेंसी ब्रॉडकास्टिंग, ट्रैफिक अपडेट्स और लाइव अनाउंसमेंट भी इसका हिस्सा होंगे।
ये भी पढ़े- Indore से शंकर लालवानी नहीं, बल्कि इन्हें मिल सकता है टिकट, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत












Click it and Unblock the Notifications