Indore से शंकर लालवानी नहीं, बल्कि इन्हें मिल सकता है टिकट, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए संकेत

Loksabha Election के लिए जल्द BJP इंदौर से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है, जिसकी उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक और बयान से सियासत में हलचल पैदा कर दी है, जिसमें उन्होंने इंदौर से वर्तमान सांसद शंकर लालवानी का टिकट कटने और उनके स्थान पर किसी महिला को टिकट मिलने के संकेत दे दिए हैं।

वहीं अब विजयवर्गीय की ओर से दिए गए संकेत के बाद इंदौर में महिला नेतृत्व एक्टिव हो गया है, जहां इंदौर से लेकर दिल्ली तक टिकट की दौड़ शुरू हो गई है. बहरहाल, विजयवर्गीय की कही बात कितनी सही साबित होती है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

Indore

क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे तो उड़ते-उड़ते हुए खबर यह भी मिली है कि शंकर लालवानी का टिकट इसलिए कटा, क्योंकि किसी महिला को टिकट देना है। वहीं मंच से ही विजयवर्गीय ने महिलाओं से पूछा कि कौन महिला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। वहीं हॉल में बैठी सभी महिलाओं ने कहा कि हम लड़ना चाहते हैं। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि सभी महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती है, यह सभी विधानसभा और लोकसभा लडेंगी तो हम क्या करेंगे?

जल्द हो सकती है घोषणा

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब BJP की ओर से प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की जाने लगी है, जहां हाल ही में BJP ने अपनी पहली सूची में देशभर की लगभग 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें से मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों पर BJP ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।BJP की पहली सूची में इंदौर का नाम नहीं होने से सियासत की गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जहां अब दूसरी सूची में इंदौर का नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर BJP राजधानी दिल्ली में मंथन कर रही है, जहां जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से मराठी मांगे टिकट, बैठक में हुई बात, BJP नहीं तो कोई और सही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+