Indore News: नगर निगम के इस ऑफिस में हुई महापौर की एंट्री, काम में लापरवाही पर लिया एक्शन

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम मुख्यालय स्थित जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए, विभाग प्रमुख से वर्तमान में जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन संबधित कितने आवेदन प्राप्त हुए है, कितने प्रमाण पत्र जारी किये गये है और कितने आवेदन लंबित है के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन से संबंधित आवेदन रजिस्टर का भी अवलोकन करते हुए, आवेदन संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये गये।

Indore

महापौर भार्गव द्वारा जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन में पदस्थ स्टाफ के साथ ही आवेदन के संबंध में आए नागरिको से भी चर्चा की गई। नागरिको के आवेदन संबंधित निराकरण के संबंध में विभाग प्रमुख से जानकारी लेने पर उन्होने बताया कि, भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित कार्यवाही की जाती है। उक्त पोर्टल दिन में कई बार बंद होता है और स्लो भी चलता है, साथ ही पोर्टल पर एन्ट्री व कार्यवाही हेतु वर्तमान में निगम में केवल एक ही आईडी उपलब्ध है, जिसके कारण प्रमाण पत्र जारी करने में समय लग जाता है। इस कार्यवाही में देरी होने पर नागरिको को परेशानी इसको दृष्टिगत रखते हुए, महापौर द्वारा विभाग प्रमुख को नागरिको की समस्या के निराकरण संबंधित जानकारी देने हेतु हेल्प डेस्क तथा कर्मचारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिये गये।

महापौर भार्गव द्वारा जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन के लंबित प्रकरणो के निराकरण करने के संबंध में भारत सरकार आईटी विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ ही भोपाल आईटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो को इस समस्या के समाधान के संबंध में दूरभाष पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा वर्तमान में निगम को प्राप्त एक ही आईडी के स्थान पर निगम के समस्त झोनल कार्यालयो को भी आईडी उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई, ताकि जन्म-मुत्य प्रमाण पत्र को समय सीमा में जारी किया जा सके ताकि नागरिको को कोई परेशानी ना आए और उन्हे निगम मुख्यालय में आना ना पडे। इसके साथ ही महापौर द्वारा जन्म-मुत्य व विवाह पंजीयन के रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया गया।

विभाग मे रखे रिकॉर्ड के अवलोकन में पाया कि रिकॉर्ड बहुत ही पुराना है, ऐसे समस्त रेकार्ड को एआई तकनीक से डिजिटाईलेशन कर संधारण करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये, ताकि जन्म-मृत्यु व विवाह से संबंधित डाटा की सुरक्षा के साथ ही लंबे समय से उपयोग किया जा सके।

ये भी पढ़े- Indore News: सफाई देखने पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, काम में लापरवाही देख ठेकेदार को फटकारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+