Indore News: इन कॉलोनियों में सुधरेगा सड़क का हाल, महापौर के निर्देश, अधिकारी रखें ख्याल

मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से तिलक नगर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं मास्टर प्लान के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद राजेश उदावत, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Indore

निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल तिलक नगर से गोयल नगर स्थित पानी की टंकी तक बनने वाली 370 मीटर लंबी एवं 18 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान की सड़क के कार्य का अवलोकन किया। लगभग 2.27 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही इस सड़क का कार्य प्रगति पर है।

महापौर भार्गव ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो और इसे तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क मास्टर प्लान के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है, अतः इसकी गुणवत्ता एवं मजबूती को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

महापौर ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि, नगर निगम इंदौर जनसुविधाओं के उन्नयन के लिए निरंतर प्रयासरत है और नागरिकों की सहभागिता से शहर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अन्य निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से तिलक नगर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं मास्टर प्लान के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया गया।

रोड की राह हुई आसान

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक रोड़ की राह आसान हुई है, जहां आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की रोड निर्माण बाधक में रिमूवल की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान रोड निर्माण में बाधक 3 दर्जन से अधिक बाधक निर्माण हटाए गए हैं। चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलाल कुई मस्जिद तक 18 मीटर चौड़ाई सड़क के लिए रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 5 पोकलेन और 4 जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण हटाया गया है।

ये भी पढ़े- Indore News: आवारा कुत्तों की समस्या होगी दूर, नगर निगम का खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+