'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' की तैयारियां, एक साथ - एक जगह योग करेगा इंदौर

इंदौर, 20 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसे लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय सामूहिक योग किया जाएगा. इसमें पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण भी किया जाएगा. आरएपीटीसी मैदान पर सुबह 6 बजे से सुबह साढ़े 8 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें हजारों विद्यार्थी योग करेंगे. राज्यस्तर से जारी कार्यक्रम अनुसार सुबह लगभग 6 बजे सहभागीगण की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, प्रात: 6:30 से 6:40 बजे तक सीएम शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण सुबह 7 बजे तक होगा. सुबह 7 बजे से सामान्य योग अभ्यास किया जाएगा.

indore

Recommended Video

    Internationa Yoga Day 2022: Mysore Palace में योग करेंगे PM Narendra Modi | वनइंडिया हिंदी |*News

    स्कूलों एवं महाविद्यालय को दिए गए निर्देश

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को बेहद खास बनाने की तैयारी जारी है, जहां प्रदेश के स्कूलों एवं महाविद्यालय में योग दिवस के आयोजन के संबंध में स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किये गए हैं. इसके साथ ही प्रदेश के सभी जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग के सामूहिक कार्यक्रम के आयोजन होंगे, जिसके संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं.

    आजादी के अमृत उत्सव पर हो रहे है विशेष आयोजन

    आजादी के अमृत उत्सव में प्रदेश के 75 स्थानों पर विशेष आयोजन किए जाएंगे. इनमें पुरातत्वीय एवं पर्यटन की दृष्टि से अपना विशेष स्थान रखने वाले स्थलों को चिन्हित किया गया है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो योग का व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है,जहां योग के माध्यम से व्यक्ति खुद को निरोगी और स्वस्थ रख सकता है.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+