एमपी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जब महिला-पुरुष एक ही पलंग पर लेटाया, फिर जानिए हुआ क्या?
इंदौर। मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर इंदौर के एमवाय अस्पताल (महाराजा यशवंत राव अस्पताल) में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर महिला मरीज को अनजान पुरुष के साथ एक ही बेड पर लेटा दिया गया। दोनों को एक ही बिस्तर पर लेटाकर एक्स-रे रूम में ले जाया गया।

12 दिन से चल रहा उपचार
बता दें कि संगीता नाम की महिला मरीज के पैर में फैक्चर हो जाने के कारण वह पिछले 12 दिन से एमवाय अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार को उसे तीसरी मंजिल के रूम से एक्स-रे के लिए तल मंजिल में ले जाना था। ऐसे में स्ट्रेचर की कमी का हवाला देते हुए संगीता को बिस्तर पर ही लेटाकर ले जाया रहा था तब नर्सिंग स्टाफ ने एक अनजान पुरुष मरीज को भी उसी बिस्तर पर संगीता के साथ लेटा लिया।

वीडियो वायरल होने पर थमाया नोटिस
महिला व पुरुष को एक ही बिस्तर पर ले जाते देख किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टर व वार्ड बॉय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही डॉ. ठाकुर ने यह भी माना कि अस्पताल में स्ट्रेचर व अन्य संसाधानों की कमी है।

मैं चाहता था कि पत्नी का अच्छे इलाज हो-धर्मेन्द्र
संगीता के पति धर्मेन्द्र ने बताया कि पत्नी ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती थी। जब पत्नी की कुछ जांचें करवाई जानी थी तब हमें स्ट्रेचर की जरूरत पड़ी, मगर बताया गया कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी है। इसलिए एक बिस्तर पर मेरी पत्नी व एक अन्य मरीज को लेटाकर ले जाया गया। यह सब देख अच्छा तो नहीं लगा, मगर असहाय था। मैं चाहता था कि बस कैसे भी हो पत्नी का अच्छे से इलाज हो।












Click it and Unblock the Notifications