Mahashivratri 2023 पर खजराना गणेश मंदिर में होंगे विशेष अनुष्ठान, फूलों से महकेगा दरबार

महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन हेतु श्री गणेश व महाकाल मंदिर को फूलों एवं विद्युत से श्रृंगार कर सजावट की जायेगा। इस वर्ष महाकाल मंदिर उज्जैन की तरह गणपति मंदिर खजराना परिसर स्थित भगवान महाकाल को सेहरा भी अर्पित करेंगे.

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में महा शिवरात्रि का महापर्व पूर्ण श्रृद्धा, आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर में फूलों और विद्युत से विशेष सजावट की जाएगी। महा शिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम होंगे। मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन हेतु भगवान श्री गणेश व महाकाल मंदिर को फूलों एवं विद्युत से श्रृंगार कर सजावट की जायेगा। इस वर्ष महाकाल मंदिर उज्जैन की तरह श्री गणपति मंदिर खजराना परिसर स्थित भगवान महाकाल को सेहरा भी अर्पित किया जायेगा।

कुछ ऐसा है आयोजन

महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी तथा नगर निगम की आयुक्त एवं श्री गणपति मंदिर खजराना की प्रशासक प्रतिभा पाल द्वारा प्रातः श्री शिव महारूद्राभिषेक तथा आरती कर किया जायेगा। उत्सव के दौरान भगवान श्री महाकाल को 51 क्विंटल साबुदाना खिचडी तथा 51 लीटर खीर का प्रसाद अर्पित किया जाएगा और भक्तों में वितरित किया जायेगा। उक्त व्यवस्था भक्तगण, दानदाताओं, समाजसेवियों एवं मंदिर प्रबंधन के माध्यम से की जायेगी।

कुछ ऐसी रहेगी व्यवस्था

कलेक्टर एवं श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. इलैयाराजा टी ने गत दिवस बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में मंदिर के पुजारी अशोक भटट, जयदेव भटट, विनीत भटट एवं पुजारी सतपाल महाराज तथा थाना प्रभारी खजराना, झोनल अधिकारी मनोज जैन तथा भक्तगण अरविन्द बागडी, डॉ. अनिल भंडारी, सुरेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे।महाशिवरात्रि महोत्सव में यातायात एवं जानमाल की सुरक्षा सुचारू रूप से चलती रहे एवं मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों को दर्शन सुलभ हो, इसके लिए आवश्यरक निर्देश थाना प्रभारी खजराना को दिये गये। साथ ही खिचडी प्रसादी वितरण में साफ-सफाई एवं पेय जल की व्यवस्था हेतु खजराना क्षेत्र के झोनल अधिकारी को निर्देश दिये गये। कलेक्टर सह अध्यक्ष द्वारा सम्पूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण कर पूर्व में मंदिर प्रबंधन द्वारा निर्देशित कार्यो के संपादन एवं प्रगतिशील कार्यो के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए मंदिर प्रबंधन को अन्य महत्वपूर्ण कार्यो के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़े- Mahashivratri 2023 पर महाकाल दर्शन का है प्लान, तो रखना होगा इन बातों का ध्यान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+