MP news : बदलते मौसम में बढ़ने लगे सर्दी - जुकाम के मरीज, मंडराने लगा रहा CORONA कमबैक का खतरा
मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है, जहां मानसून सीजन के बाद सर्दी का मौसम अपनी आमद देने लगा है। वहीं बदलते मौसम में सर्दी जुकाम के मरीज भी लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। इतना ही नहीं मौसमी बीमारियों का कहर भी अब अपना प्रकोप दिखाने लगा है, जहां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जताई जा रही संभावनाओं ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

बदलता मौसम बढ़ा रहा बीमारियां
लगातार बदलता मौसम, बीमारियां बढ़ा रहा है, जहां इसके चलते अब अस्पतालों में मरीजों की तादाद भी बढ़ने लगी है, आमतौर पर मरीज सर्दी, जुकाम की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं, जहां जांच करने के बाद उनमें डेंगू और अन्य तरह की बीमारियों के लक्षण पाए जा रहे हैं। उधर, अब लगातार बढ़ते डेंगू मलेरिया के मरीजों के बाद कोरोना संक्रमण को लेकर भी लोगों में डर का माहौल है, जहां त्यौहारों के बाद कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट के फैलने की चर्चाओं के बीच अब लोग मौसमी बीमारियों से भी खौफ खाने लगे हैं।
त्योहारों के बाद बढ़ सकते हैं मरीज
एक्सपर्ट की मानें तो दीपावली जैसे बड़े त्यौहार के बाद सर्दी जुकाम के मरीजों के बढ़ने की संभावना है, जहां सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ते हैं तो कोरोना संक्रमण का खतरा भी मंडराने लगेगा। इसके पीछे की वजह ठंड के मौसम में वायरस का अत्यधिक एक्टिव होना है। ठंड का मौसम वायरस के एक्टिव होने के लिए बेहद ही माकूल माना जाता है। यही कारण है कि, ठंड में सभी प्रकार के वायरस तेजी से पनपते हैं।
गुलाबी ठंड की दस्तक
मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है, जहां लगातार भारी बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड की दस्तक मध्यप्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी जिले जिनमें मुख्य रुप से राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम इलाकों में अब गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आमतौर पर गुलाबी ठंड की दस्तक दीपावली के बाद से मानी जाती है, लेकिन अबकी बार दीपावली से पहले ही गुलाबी ठंड ने प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications