इंदौर से लांच होने जा रही MP की स्टार्टअप पॉलिसी, वर्चुअल जुड़ेंगे PM नरेंद्र मोदी

इंदौर, 13 मई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से मध्यप्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी लांच होने जा रही है. स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्चिंग का यह कार्यक्रम इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है. स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्चिंग प्रोग्राम के मुख्य कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को रोजगार प्रदान करने वाले प्रमुख स्टार्टअप से बात करेंगे, तो वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान और एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जो अपनी स्टार्टअप पॉलिसी लांच करने जा रहा है. स्टार्टअप को लेकर इंदौर लगातार अपने कदम बढ़ाते चला जा रहा है, जहां मध्य प्रदेश सरकार भी स्टार्टअप को लेकर अलग-अलग योजनाएं प्रदेश में लागू कर रही है.

indore

स्टार्टअप शुरू करने में इंदौर नंबर वन

देशभर में स्वच्छता के मामले में नंबर वन शहर इंदौर स्टार्टअप शुरू करने के मामले में भी नंबर वन है. शहर में स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ती चली जा रही है. शहर में इस समय सैकड़ों स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जहां लगातार इनकी संख्या बढ़ती चली जा रही है. कोरोना काल के दौरान भी इंदौर में स्टार्टअप बढ़ते चले गए, जिसका परिणाम रहा कि सबसे ज्यादा स्टार्टअप लांच करने वाले शहरों में इंदौर अव्वल रहा.

युवाओं को मिलेंगे मौके

Recommended Video

      Sanchi Product: MP में सांची के दूध से बने उत्पाद 30 रुपये तक महंगे, देखे रेट लिस्ट | वनइंडिया हिंदी

      स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च हो जाने के बाद युवाओं को स्वरोजगार के कई मौके मिलेंगे, साथ ही सरकार भी स्टार्टअप को हरसंभव मदद करेगी. स्टार्टअप के लिए सरकार ने कई योजनाएं तैयार की हैं, ऐसे में इन योजनाओं का लाभ स्टार्टअप को मिल सके, इसे लेकर भी स्टार्टअप नीति बेहद आवश्यक है.

      विभिन्न सत्रों में स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्चिंग प्रोग्राम

      स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्चिंग प्रोग्राम ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में सुबह से ही शुरू हो चुका है, जहां इसमें अलग-अलग चरणों में स्टार्टअप पॉलिसी का शुभारंभ होना है. प्रोग्राम का मुख्य सत्र शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. वहीं इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान सफलता की कहानियों के संग्रह का विमोचन करेंगे, जिसके बाद शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे.


      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+