इंदौर से लांच हो सकती है MP की स्टार्टअप पॉलिसी, वर्चुअली जुड़ेंगे PM नरेंद्र मोदी
इंदौर, 4 मई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से 13 मई को स्टार्टअप पॉलिसी लांच की जा सकती है. स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्चिंग का यह कार्यक्रम इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा सकता है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल जुड़ने की संभावना है, तो वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान और एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जो अपनी स्टार्टअप पॉलिसी लांच करने जा रहा है. स्टार्टअप को लेकर इंदौर लगातार अपने कदम बढ़ाते चला जा रहा है, जहां मध्य प्रदेश सरकार भी स्टार्टअप को लेकर अलग-अलग योजनाएं प्रदेश में लागू कर रही है.

स्टार्टअप शुरू करने में इंदौर नंबर वन
देशभर में स्वच्छता के मामले में नंबर वन शहर इंदौर स्टार्टअप शुरू करने के मामले में भी नंबर वन है. शहर में स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ती चली जा रही है. शहर में इस समय सैकड़ों स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जहां लगातार इनकी संख्या बढ़ती चली जा रही है. कोरोना काल के दौरान भी इंदौर में स्टार्टअप बढ़ते चले गए, जिसका परिणाम रहा कि सबसे ज्यादा स्टार्टअप लांच करने वाले शहरों में इंदौर अव्वल रहा.
युवाओं को मिलेंगे मौके, सरकार करेगी हर संभव मदद
स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च हो जाने के बाद युवाओं को स्वरोजगार के कई मौके मिलेंगे, साथ ही सरकार भी स्टार्टअप को हरसंभव मदद करेगी. स्टार्टअप के लिए सरकार ने कई योजनाएं तैयार की हैं, ऐसे में इन योजनाओं का लाभ स्टार्टअप को मिल सके, इसे लेकर भी स्टार्टअप नीति बेहद आवश्यक है.












Click it and Unblock the Notifications