खुशखबरी! MP के इस टूरिस्ट प्लेस को मिला बेस्‍ट हेरिटेज डेस्टिनेशन अवार्ड, तस्वीरों में देखिए खूबसूरती

धार, 27 अगस्त: देश का दिल कहे जाने वाला राज्य मध्यप्रदेश हूं तो देश भर में सबसे खूबसूरत राज्यों में गिना जाता है, लेकिन यहां के पर्यटन स्थल भी विरासत को संजोए हुए हैं, जहां यदि ऐतिहासिक विरासत की बात करें तो मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित मांडू का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मांडू में कई ऐतिहासिक किले अभी स्थित हैं, जो पर्यटकों को अपनी विरासत की याद दिलाते हैं। वहीं मांडू ने एक और गौरव प्राप्त किया है, जहां मांडू को सर्वश्रेष्ठ विरासत स्थल का पुरस्कार दिया गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान मांडू को यह पुरस्कार मिला।

धार जिले के लिए गर्व का विषय

धार जिले के लिए गर्व का विषय

मध्‍यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल "मांडू" को बेस्‍ट हेरिटेज डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर जूरी पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया है। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने इसे मांडू सहित धार ज़िले के लिए गर्व का विषय बताया है। आउटलुक ट्रैवलर द्वारा, द लीला पैलेस, नई दिल्ली में ओयोजित 19 वें वार्षिक आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स में पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने पुरस्कार ग्रहण किया।

मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय

मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय

पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि, मध्‍यप्रदेश के हेरिटेज डेस्टिनेशन को यह अवार्ड मिलना अत्‍यंत ही गौरव का विषय है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज तथा विभिन्‍न राज्यों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स दिया गया। इस वर्ष पुरस्कारों का निर्णय एक शोध एजेंसी द्वारा किए जा रहे एक यात्रा सर्वेक्षण तथा जूरी सदस्यों द्वारा प्रतिक्रियाओं की जांच के आधार पर किया गया।

कुछ ऐसा है मांडू का इतिहास

कुछ ऐसा है मांडू का इतिहास

प्रदेश की प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित मांडू बेहद ही प्राचीन स्थलों में गिना जाता है। धार जिले में आने वाले पर्यटन स्थल मांडू में कई सारे किले अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं यही कारण है कि, बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो जाने के चलते पर्यटक बड़ी संख्या में मांडू पहुंचते हैं। इससे पहले भी मांडू को कई तरह के अलग-अलग अवार्ड मिल चुके हैं। साथ ही अब मिला यह शानदार अवार्ड मांडू की खूबसूरती में चार चांद लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+