MP foundation day : एक समय देश का सबसे बड़ा राज्य था MP, कुछ ऐसे हैं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के रोचक तथ्य
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश भर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 1 नवंबर यानी वह दिन जब मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रदेश भर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साल 1956 में राज्यों का पुनर्गठन होने पर 1 नवंबर 1956 को नया राज्य मध्यप्रदेश अस्तित्व में आया था। वहीं इसके बाद 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का गठन किया गया था, तभी से ही 1 नवंबर के दिन को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के रुप में मनाया जाता है, जहां प्रदेश भर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

देश का सबसे बड़ा राज्य था एमपी
छत्तीसगढ़ के शामिल रहते देश का सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश था, जहां नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश पुर्नगठन गठन एक्ट के तहत राज्य के दक्षिण पूर्व विभाग को विभाजित कर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया था। राज्यों का पुनर्गठन होने पर 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश अस्तित्व में आया था, सबसे पहले जबलपुर को राज्य की राजधानी बनाया गया था, लेकिन बाद में राज्य की राजधानी को बदलकर भोपाल कर दिया गया था। मध्यप्रदेश राज्य का इतिहास बेहद ही पुराना है, जहां देश के मध्य में होने के कारण इसका नाम मध्यप्रदेश पड़ा।

विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा मध्य प्रदेश
जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता चला जा रहा है, वैसे-वैसे मध्यप्रदेश भी विकास की रफ्तार पकड़ता चला जा रहा है, एक समय में बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश अब विकसित राज्य बनता चला जा रहा है। मध्य प्रदेश में अब शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग से जुड़ी अपार संभावनाएं नजर आ रही है। मध्यप्रदेश अपने प्राकृतिक संसाधनों और सुंदरता के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक वैभव की चर्चा भी देश से लेकर दुनिया तक होती है।

जन उत्सव के रूप में मनाया जा रहा स्थापना दिवस
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर 1 से 7 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमों को "मध्यप्रदेश उत्सव" के रूप में आयोजित किये जायेंगे। सात दिन चलने वाली गतिविधियाँ जन-उत्सव के रूप में आनंद और अधिक से अधिक जन-भागीदारी के साथ होंगे। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के प्रभावी कार्यक्रमों के आयोजनों के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को जवाबदारी सौंपी है। स्थापना दिवस एक नवंबर को प्रदेश की सभी शासकीय और निजी शिक्षण संस्थाओं में ससम्मान मध्यप्रदेश गान होगा। प्रभात फेरियों सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। 2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन होगा। 3 नवम्बर को स्वच्छता पर केन्द्रित गतिविधियों में ऐतिहासिक स्थलों, महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई होगी तथा प्रमुख स्थानों पर 67 दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 3 से 6 नवम्बर तक खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। 4 नवम्बर को रोजगार दिवस और "एक जिला-एक उत्पाद" पर आधारित कार्यक्रम किए जाएंगे। 5 नवम्बर को मध्यप्रदेश के गौरव पर केन्द्रित गतिविधियाँ होंगी। इसी क्रम में 6 नवम्बर को वन्य-प्राणी सुरक्षा, ऊर्जा-संरक्षण एवं साक्षरता और पर्यावरण-संरक्षण से संबंधित गतिविधियाँ होंगी। 7 नवम्बर को सप्ताह भर हुई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications