MP news : खाली चल रही प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन, खासियत जानकर हर कोई हैरान

मध्य प्रदेश के पर्यटक पातालपानी और हरी-भरी वादियों का आनंद उठा सके इसे लेकर रेलवे की ओर से हेरिटेज ट्रेन चलाई गई थी, जहां शुरुआत में तो हेरिटेज ट्रेन में पर्यटकों की संख्या संख्या अच्छी खासी नजर आई, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे पर्यटकों की संख्या भी हेरिटेज ट्रेन से कम होती चली गई, जहां त्योहारों के मद्देनजर अब हेरिटेज ट्रेन खाली चलती नजर आ रही है। यही कारण है कि, रेलवे अब ट्रेन को कुछ दिनों के लिए बंद करने का फैसला लेने के संकेत भी दे रहा है। हेरिटेज ट्रेन महू से कालाकुंड और पातालपानी के लिए चलती है, जहां सर्व सुविधा युक्त ट्रेन में पर्यटक रोमांचक सफर का आनंद लेते हैं।

कुछ ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास

कुछ ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास

महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।

साल 2018 में घोषित किया हेरिटेज ट्रैक

साल 2018 में घोषित किया हेरिटेज ट्रैक

पातालपानी की वादियों में चलने वाली हेरिटेज ट्रेन से पहले इस ट्रैक पर अलग-अलग ट्रेनें भी चला करती थी, लेकिन नए ट्रैक के निर्माण के बाद इस पर अब सिर्फ हेरिटेज ट्रेन ही चलती है, जिस ट्रैक पर ट्रेन चलती है, उसे साल 2018 में हैरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था, जिसके बाद ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत की गई थी। इस ट्रेन में एसी कोच होने के साथ-साथ नॉन एसी कोच भी उपलब्ध है। साथ ही ट्रेन का किराया बेहद ही सामान्य है।

प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन

प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन

इंदौर के पास स्थित पातालपानी की खूबसूरती से तो वैसे सभी परिचित होंगे, लेकिन हेरिटेज ट्रेन की जानकारी कम ही लोगों को होगी। महू से कालाकुंड और कालाकुंड से पातालपानी की वादियों तक का सफर करवाने वाली यह प्रदेश के एकमात्र हेरिटेज ट्रेन है, जिसमें सफर करने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना होता है। बारिश के मौसम में अक्सर खचाखच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन खाली चलती नजर आ रही है। यही कारण है कि, अब रेलवे कुछ दिनों के लिए ट्रेन बंद करने पर विचार कर रहा है। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि मध्य प्रदेश की एकमात्र हेरिटेज ट्रेन आने वाले समय में किस तरह से रफ्तार पकड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+