Madhya Pradesh Election: इंदौर में वोट डालने पर 56 दुकानदार दे रहे हैं मुफ्त पोहा-जलेबी
Madhya Pradesh Eelction: मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। इस दौरान मतदान फीसदी को बढ़ाने के लिए नवाचार की शुरुआत की गई है। दरअसल इंदौर में मतदान करने वालों को मुफ्त में पोहा और जलेबी वितरित की जा रही है।
इंदौर की 56 दुकानों की ओर से यह नई मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत जो भी मतदान करके आ रहा है उसे दुकानदार मुफ्त में पोहा-जलेबी दे रहे हैं। इस नवाचार से मतदाता काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इस दौरान वन इंडिया से बातचीत के दौरान एक मतदाता ने कहा कि इस बार हमने राष्ट्रहित के मुद्दे पर वोट डाला है। जबकि दूसरे वोटर ने कहा कि मैंने विकास और देश व विश्व में भारत की पहचान के लिए वोट किया है।
Recommended Video
वोटिंग को बढ़ाने के लिए इस तरीक को निकाला है वह बहुत ही अच्छा है, इससे वोटिंग जरूर बढ़ेगी। हम वोट डालने के बाद सीधा यहीं आ गए थे।
युवा मतदाता ने कहा कि मैंने वोट से पहले यह देखा कि कौन देश को आगे बढ़ा पाएगा। वहीं नवाचार पर युवा मतदाता ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा तरीका है कि आप वोट दीजिए यहां आइए। यह अच्छी चीज है, वोट का फीसदी बढ़ाने के लिए काफी अच्छा है। आगे भी इस तरह के कोशिश की जानी चाहिए।
एक अन्य वोटर ने कहा कि मैंने देशहित में मतदान किया है। चुनाव जिस प्रक्रिया से होना चाहिए उससे बेहतर माहौल है। लोगों के भीतर वोट डालने की जागरुकता है। गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications