Indore News: बगैर अनुमति कांग्रेस में नहीं होंगे प्रदर्शन!, नेता जल्द सौंपेंगे आंदोलन की लिस्ट

कांग्रेस संगठन में नई गाइडलाइन बनाए जाने की चर्चा है, जहां गाइडलाइन के अनुसार भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार एवं भाजपा की जन-विरोधी नितियो के खिलाफ अब आंदोलन करने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी,शहर कांग्रेस कमेटी से अनुमति प्राप्त की जायेगी।

इस नई गाइडलाइन पर कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव का मानना है कि, तत्काल एवं विशेष परिस्थितियों में आंदोलन करने के लिए विशेष छूट दी जाये,कोई नोटिस या सजा नहीं दी जाये। वर्षभर 300 से अधिक आंदोलन एवं कार्यक्रमों की सूची जल्द ही अनुमति के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस, शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस को भेजी जाएगी।

Indore

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि, समाचार पत्रों एवं अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञात हुआ है कि कांग्रेस संगठन में नई गाइडलाइन बनाई गई है, उस गाइडलाइन के अनुसार भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार एवं भाजपा की जन-विरोधी नितियो के खिलाफ अब आंदोलन करने के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी,शहर कांग्रेस कमेटी से अनुमति प्राप्त की जायेगी।

यादव ने बताया है की, इंदौर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गतदिन पूर्व एक होटल मे आयोजित महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक में जिस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नेता के साथ ही प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारीगण एवं शहर एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी हितों को ध्यान में रखते हुए एक क्रांतिकारी निर्णय कांग्रेस पार्टी द्वारा लिया गया है जिसका हम स्वागत करते है कि इंदौर शहर एवं जिले में अब भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता तक आवाज पहुंचाने के लिए किए जाने वाले आंदोलन एवं कार्यक्रमो की सूचना पहले कांग्रेस संगठन से अनुमति लेने के बाद आंदोलन किये जाए, कांग्रेस के इस क्रांतिकारी निर्णय को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष भर के लिए भाजपा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ 300 से अधिक आंदोलन एवं अन्य कार्यक्रम की सूची कांग्रेस के जमीनी संघर्षशील मैदानी कार्यकर्ताओं के साथ ही, आंदोलन करने वाले कार्यकर्ताओं से चर्चा कर 300 से अधिक आंदोलन एवं कार्यक्रमों की सूची अनुमति हेतु एवं जानकारी देने हेतु राष्ट्रीय कांग्रेस,प्रदेश कांग्रेस, शहर एवं जिला कांग्रेस को शीघ्र ही सौपी जाएगी।

यादव ने आगे बताया है कि, तत्काल व विशेष परिस्थिति मे शीघ्र आंदोलन हेतु भाजपा के खिलाफ आंदोलन करने के लिए अनुमति प्रदान करने के लिए नियमों को शिथिल करते हुए विशेष छूट दी जाए, ऐसी स्थिती मे वरिष्ठ नेताओं से मांग की है की ऐसी स्थिति में अगर कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता या नेता आंदोलन करता है तो उसे शोकाज नोटिस नहीं दिया जाए,कारण बताओं नोटिस नहीं दिया जाए,कांग्रेस पार्टी से सीधे बाहर या निष्कासित नहीं किया जाए।

ये भी पढ़े- Indore News: नगर निगम में घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने पकड़ा मैदान, हस्ताक्षर अभियान चलाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+