MP में BJP का मिशन 2023, प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव यानी मिशन 2023 अब नजदीक है, ऐसे में बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां महत्वपूर्ण कामकाज और प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाता सूची को दुरुस्त कर 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य प्राप्त करने संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर मंथन बैठक आयोजित की गई जिसमें नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया ,विधायक आकाश विजयवर्गीय, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर महामंत्री संदीप दुबे, नगर महामंत्री सविता अखंड,नगर पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी एवं वार्ड सह प्रभारी उपस्थित रहे।

वार्ड स्तर पर 5 लोगों की टोली का निर्माण
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर भाजपा की अति महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आहूत की गई , बैठक मुख्य रूप से मतदाता सूची में नव मतदाताओं को जोड़ने एवं मतदाता सूची का फिजिकल वेरिफिकेशन सहित संशोधन करने पर केंद्रीत रही। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, निर्वाचन आयोग द्वारा 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं दावे आपत्ति लेने का काम किया जा रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए वार्ड स्तर पर 5 लोगों की टोली का निर्माण करने को कहा, जिसमें स्थानीय पार्षद ,वार्ड संयोजक, वार्ड सहसंयोजक ,वार्ड प्रभारी एवं वार्ड सह प्रभारी सम्मिलित रहेंगे, इंदौर की मतदाता सूची से 83000 मतदाता कम कर दिए गए थे, इसका प्रभाव निश्चित ही चुनावों पर पड़ता है। अब इस 5 लोगों की टोली को पोलिंग बूथ पर कसावट करने की आवश्यकता है। साथ ही पार्षदों को संगठन के नाते उन्होंने क्या काम किए हैं, इसकी भी जानकारी नगर कार्यालय को देनी होगी।
51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ हमारी युद्ध भूमि की तरह है। संगठन द्वारा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 51 प्रतिशत मत का जो लक्ष्य लिया है उसे हमें प्राप्त करना है, एवं अधिक से अधिक नव मतदाता सहित जिन भी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है उन्हें जुड़वाना है, और जिस एक ही परिवार के मतदाताओं के नाम अन्य क्षेत्र के पोलिंग बूथ में जुड़े हैं उन्हें ठीक कराने का कार्य करना है, एवं अन्य किसी भी तरह का संशोधन इन 5 लोगों की टोली के माध्यम से होना है। इनके साथ ही क्षेत्र के सभी पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि ,कार्यकर्ता, सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 1 से 2 घंटे का समय मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए देना है।












Click it and Unblock the Notifications