Loksabha Election के लिए BJP बना रही घोषणा पत्र, मिस्ड कॉल से हर कोई दे सकता है सुझाव
इंदौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्रकारो को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी गारंटी पूरी होने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल में अनेको जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई चाहे उज्ज्वला योजना हो आयुष्मान योजना हो आवास योजना हो ऐसी अनेको योजनाओं का लाभ देश की जनता को गारंटी के साथ प्राप्त हुआ है। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर हो या सड़क निर्माण हर क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, विकसित भारत मोदी की गारंटी आकाक्षां संग्रहण का जिला स्तर पर लांचिंग किया गया है। इस माध्यम से लोगो के सुझाव पार्टी द्वारा एकत्र किया गया है। उन्होने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के संकल्प पत्र हेतु देश भर से 1 करोड़ से अधिक लोगो के सुझावो को आमंत्रित कर रही है। एक मार्च को प्रदेश के पार्टी मुख्यालय से विकसित भारत मोदी की गारंटी अभियान को प्रदेश मे अधिकारिक तौर पर लांच किया गया है। अब सभी जिलो मे विकसित भारत मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण को लांच किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि, मोबाइल नम्बर क्र. 9090902024 पर मिस्ड काल कर लोग इस अभियान से जुड़ सकते है और अपना सुझाव दे सकते है। इस नम्बर पर मिस्ड काॅल करने पर एक मैसेज प्राप्त होगा उसके पश्चात लिंक खुलेगी जिसे भरकर भाजपा का संकल्प पत्र किस प्रकार होना चाहिए इसका सुझाव दिया जा सकता है। देखा जाए तो BJP अब लोकसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है.
ये भी पढ़े- Ujjain News: हेमा मालिनी ने किए महाकाल दर्शन, BJP के मिशन 400 पार पर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications