Indore News: MLA रमेश मेंदोला का कांग्रेस को चैलेंज, राहुल गांधी को लड़ाएं चुनाव, 7 लाख से हराएंगे
Loksabha Election के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, लेकिन सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस को अब तक प्रत्याशी नहीं मिल सका है। इस बीच BJP लगातार कांग्रेस पर निशाना साधती नजर आ रही है, जहां हाल ही में सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने वाले विधायक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर चुटकी लेते हुए, राहुल गांधी को अपने निशाने पर लिया है।
MLA रमेश मेंदोला ने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा की, कांग्रेस के जो मित्र बेचारे जीतू पटवारी जी को इंदौर से चुनाव लड़वाकर बलि का बकरा बनाने में लगे हुए है। मेरा आग्रह है, उनकी जगह आप इंदौर से राहुल फिरोज गांधी जी को टिकिट दीजिए। हमारा इंदौर मोदी जी का परिवार है। ये परिवार राहुल फिरोज जी को कम से कम 7 लाख वोट की हार का उपहार देकर बिदा करेगा, और हां ये अहंकार नहीं विश्वास है। वहीं अब मेंदोल की ओर से किए गए इस पोस्ट के बाद सियासी हलचल तेज है, जहां सियासी वार पलटवार के शुरू होने की संभावना भी जताई जा रही है.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है, जहां प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार कांग्रेस मंथन करती नजर आ रही है। इधर, अब सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी फिलहाल इस पर किसी तरह की कोई सहमति नहीं बन पाई है। वहीं लगातार कांग्रेस इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करती नजर आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस इंदौर से विशाल पटेल को प्रत्याशी बनाना चाहती थी, लेकिन पटेल ने आखिर वक्त में पाला बदल लिया, जहां इसके बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी की तलाश में है, लेकिन कांग्रेस को अब तक प्रत्याशी नहीं मिल सका है.
ये भी पढ़े- 'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications