'तो देश से विपक्ष खत्म हो जाएगा', विवेक तन्खा को आखिर क्यों कहनी पड़ी ये बात?
Lok Sabha Election की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन दाखिल किया है, जहां नामांकन रैली के बहाने कांग्रेस ने अपनी शक्ति दिखाई तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने एक साथ मंच साझा कर एकजुटता का परिचय दिया है। इस दौरान नामांकन रैली में शामिल हुए राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने BJP सरकार पर जमकर निशाना।
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन दाखिल करने से पहले राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं इसके बाद नामांकन रैली आयोजित की गई जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, शोभा ओझा, कृपाशंकर शुक्ला, सत्यनारायण पटेल, सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, सदाशिव यादव, देवेंद्र सिंह यादव, पिंटू जोशी और अश्विन जोशी समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा कि, ये चुनाव बड़े असाधारण समय हो रहा है, जब देश का संविधान खतरे में है, प्रजातंत्र खतरे में है, देश का जनतंत्र खतरे में है. बीजेपी एकछत्र राज चाहती है, वो नहीं चाहती की कोई दूसरी पार्टी पनपे, या बने रहे। अगर आप नहीं मानोगे और अघोषित इमरजेंसी को खत्म नहीं करोगे, तो इस देश से विपक्ष धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। विपक्ष की नहीं रहेगा, अकेला सत्ता पक्ष रहेगा। जैसे रशिया में पुतिन 97 प्रतिशत वोट के साथ अध्यक्ष बनते हैं। यहां पर भी 97 प्रतिशत वोट के साथ प्रधानमंत्री मोदी बन जाएंगे। मेरा यही कहना है, प्रजातंत्र को बचाओ, जनतंत्र को बचाओ, अघोषित इमरजेंसी को खत्म करो, भय की राजनीति का अंत करो।
कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया, जहां बम की नामांकन रैली के बहाने शक्ति दिखाने की कोशिश की है। वहीं नामांकन रैली में शामिल हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रैली को संबोधित करते हुए दल बदलने वाले नेताओं को अपने निशाने पर लिया है, पटवारी ने कहा कि, विपक्ष की दूसरी पटरी पर भयभीत लोग काम नहीं कर सकते, रात को शराब पीने में उन्हें आनंद आता है, उनका जीवन उन्हें मुबारक, हमें संघर्ष करने में मजा आता है।
ये भी पढ़े- 'उनको शराब पीने में आनंद आता है', दलबदल ने वाले नेता पर जीतू पटवारी का तीखा प्रहार












Click it and Unblock the Notifications