महिला की मौत के बाद तीन दिन शव के साथ रहा लिव-इन पार्टनर, बदबू आई तो बोरे में भर कर सड़क किनारे फेंका
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की लाश के साथ कम से कम तीन दिन तक रहा। बाद में उसने लाश को बोरी में भर कर सड़क पर लावारिस छोड़ दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे।
एसीपी नंदिनी शर्मा के जानकारी अनुसार रविवार को शहर के चंदन नगर क्षेत्र में 57 साल की महिला का क्षत-विक्षत लाश एक लावारिस बोरे में मिला था। महिला के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली। पोस्टमॉर्टम से पता चला है कि वह लीवर संबंधी दिक्कतों और अन्य बीमारियों से जूझ रही थी। जिसके कारण उसकी स्वाभाविक मौत हुई थी।

जांच पड़ताल करने पर पता चला कि महिला पिछले 10 साल से एक पुरुष के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस को छानबीन करने पर वह 53 साल का व्यक्ति राजमोहल्ला इलाके के एक बगीचे में मिला और वह मानसिक रूप से कमजोर भी है।
जांच पड़ताल में पता चला कि आदमी ने शव को तीन दिनों तक घर में रखा था। दरअसल, पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध की शिकायत की थी। जिसके बाद उस शख्स ने शनिवार रात अपनी लिव इन पार्टनर की लाश को एक बोरे में डाला और अपने घर से करीब 200 मीटर दूर ले गया। जब शव उससे खिंचा नहीं तो वह बोरे को सड़क पर की फेंक कर चला गया है।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी की, पूछताछ में पता चला कि उसने शव लावारिस इसलिए छोड़ दिया था, क्योंकि उसके पास दाह संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। अब महिला की मौत की विस्तृत जांच चल रही है। इसके आधार पर आगे के उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। उधर, चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications