Raksha bandhan 2023: भाई की कलाई पर बंधेगी केले के रेशे से बनी राखियाँ, बहनें तैयार कर रही रक्षा सूत्र
बुरहानपुर में इस बार राखी के त्यौहार के लिए जिले में केले के फायबर से बनी राखियाँ तैयार की जा रही है। जिले में महिलायें बडे़ उत्साह के साथ आगे आकर आकर्षक राखियाँ तैयार कर रही है। यह राखियाँ इतनी मनमोहक है कि व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।
विदित है कि सखी सहेली सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र खकनार में स्वयं सहायता समूह की महिलायें केले के फायबर या रेशे से आकर्षक सामग्रियाँ जैसे- झूले, मोबाईल कवर, झूमर, पेन होल्डर, स्टैण्ड, गुडिया, गणेश जी की प्रतिमा इत्यादि वस्तुयें बनाना सीख रही है।

जिले की प्रमुख फसल है केला
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में महिलाओं को रोजगार के अवसर सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चूँकि केला फसल जिले की प्रमुख फसल है। जिसके रेशे का उपयोग करके वस्तुओं को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण रायसेन जिले से आयी प्रशिक्षिका अनिशा बी द्वारा दिया जा रहा है। खकनार प्रशिक्षण केन्द्र में 60 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कुछ इस तरह मिल रही ट्रेनिंग
प्रशिक्षार्थी मीना, कान्ता बताती हैं कि, ट्रेनिंग के माध्यम से हम बडे़ ही आसानी से वस्तुयें बनाना सीख रहें है। जिन्हें तैयार कर हम विक्रय करते हुए आर्थिक लाभ भी कमा सकेंगे। आने वाले राखी के त्यौहार के लिए हमारे द्वारा राखियाँ बनायी जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि, मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलायें आत्मनिर्भर बनें, रोजगार के अवसर मिलें, वित्तीय प्रबंधन में सुदृढ़ता मिलें तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनें।
31 अगस्त को मनाया जाएगा त्योहार
रक्षाबंधन का त्यौहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा, जहां रक्षाबंधन पर्व को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। रक्षाबंधन पर्व पहले राखी बनाने का काम किया जा रहा है, जहां बाजार में अलग-अलग तरह की राशियां उपलब्ध है, तो वहीं अब इको फ्रेंडली राखियां मनाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, जहां इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से हो चुकी है। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में केले के फाइबर यानी केले के रेशे से राखियां तैयार की जा रही हैं, जहां इन राखियों का उपयोग बहनों भाइयों की कलाइयों पर बांधने के लिए करेंगी।
ये भी पढ़े- MP Weather News: इंदौर-उज्जैन पर मानसून मेहरबान, आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications