बड़ा झटका: MP में शराब पीने वाले हो जाएं सावधान, 2 दिन बंद रहेगी दुकान
इंदौर, 4 जुलाई: मध्य प्रदेश में होने जा रहे नगर निगम चुनाव के चलते चुनाव प्रचार का सिलसिला अब थम जाएगा। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन शहरों में पहले चरण के अंतर्गत नगर निगम चुनाव 6 जुलाई को संपन्न होने हैं, उन सभी शहरों में शराब दुकानें मतदान से 48 घंटे पूर्व से ही बंद हो जाएंगी, जिसके चलते लोगों को 48 घंटे यानी पूरे 2 दिन शराब तक शराब नहीं मिलेगी। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को होना है। नगरीय निर्वाचन 2022 के तहत जिले में नगरीय निकाय के चुनाव सम्पन्न होंगे। नगरीय निकायों के मतदान ईवीएम मशीन से कराए जाएंगे। प्रथम चरण में 6 जुलाई को मतदान होंगे।

शराब दुकानों पर उमड़ रही भीड़
नगर निगम चुनाव के चलते शराब की बिक्री पर लगने वाली रोक और मतदान से 48 घंटे पहले शराब की दुकानें बंद होने के कारण अब शराब दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग सामान्य जरूरतों के हिसाब से शराब खरीद रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग शराब का स्टॉक करने के लिए भी शराब खरीदते नजर आ रहे हैं।

ऐसा है निकाय चुनाव का पूरा कार्यक्रम
नगर निकाय के चुनाव 2 चरणों में संपन्न होंगे, जिसका पहला चरण 6 जुलाई को तो वहीं दूसरा चरण 13 जुलाई को संपन्न होगा. इसी के साथ पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई को और दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण में 133 और दूसरे चरण में 214 निकायों में मतदान होगा. इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में पहले चरण में चुनाव होगा. नगर निकाय के चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे. मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होगा.

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
इन दिनों प्रदेशभर में नगर निगम चुनाव की हलचल तेज है, जहां इसका असर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखने मिल रहा है. चुनाव के चलते लगातार प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, जहां चुनाव में प्रचार का अंतिम दौर होने के कारण प्रत्याशी भी अब अपना पूरा दम लगाते दिखाई दे रहे हैं. इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषदों में भी चुनाव का अच्छा-खासा माहौल देखने मिल रहा है, जहां लगातार प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications