Indore एयरपोर्ट पर शराब दुकान देख यात्रियों ने किया ट्वीट, केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लगाई ये गुहार
इंदौर एयरपोर्ट पर देवी अहिल्या की स्मारक के पास शराब दुकान देख यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्वीट कर इसे हटाने का निवेदन किया है.

अपने कर्मठ अंदाज और मिलनसार व्यवहार के चलते जनता के बीच बेहद लोकप्रिय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अक्सर जन समस्याओं को चुटकियों में हल कर देते हैं। यही कारण है कि, जनता भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अक्सर अलग-अलग समस्याओं को लेकर उन्हें दूर करने की गुहार लगाती रहती है। इसी तरह की एक समस्या प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित एयरपोर्ट पर लोगों को नजर आईं, जहां एयरपोर्ट पर लगी देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक से कुछ ही दूरी पर शराब की दुकान है, जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी वैसे ही उन्होंने इसका फोटो खींचकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्वीट कर दिया।
ट्वीट में लिखी है बात
लोगों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को तस्वीर के पास खुली शराब दुकान की जानकारी ट्वीट कर दी है, जहां लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस मामले में संज्ञान लेकर इस दुकान को कहीं और शिफ्ट करने का निवेदन किया है। लोगों को उम्मीद है कि, जल्द ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य इस पूरे मामले पर संज्ञान लेकर इस समस्या को दूर करेंगे। गौरतलब है कि, शराब दुकान के आवंटन में हुई नियमों की अनदेखी के मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का विजिलेंस विभाग की जांच कर रहा है।
कन्वेयर बेल्ट के पास लगी तस्वीर
जानकारी के मुताबिक अब से कुछ साल पहले एयरपोर्ट की तत्कालीन डायरेक्टर आर्यमा सानियाल ने एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को देवी अहिल्याबाई होलकर से अवगत कराने के उद्देश्य से अराइवल एरिया में कन्वेयर बेल्ट के पास देवी अहिल्याबाई का बेहद सुंदर चित्र लगवाया था। इतना ही नहीं यहां एयरपोर्ट की साज-सज्जा की गई थी तो वहीं छोटा सा स्मारक भी तैयार किया गया था, लेकिन अब से कुछ समय पहले इस स्मारक के पास शराब की दुकान खोल दी गई है। स्मारक से लगभग 15 फीट की दूरी पर स्थित इस दुकान को देखकर अब यात्री ना खुश नजर आ रहे हैं, जिसके चलते वे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ट्वीट कर इस शराब दुकान को यहां से हटाने का निवेदन कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Holi पर टेसू के फूल से वन विभाग ने बनाया गुलाल, इस तरह कर सकते हैं Online खरीदी












Click it and Unblock the Notifications