Indore Zoo में शेरनी सुंदरी ने दिया शावकों को जन्म, महापौर ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एक बार फिर खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां शेरनी ने शावकों का जन्म दिया है.

Recommended Video
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में एक बार फिर शेर के शावकों का जन्म हुआ है, जहां प्राणी संग्रहालय में लगभग 2 दिन पहले एक शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को जन्म दिया है, शेरनी के तीनों ही शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं इन शावकों को देखने महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम जनप्रतिनिधि चिड़ियाघर पहुंचे, और शावकों का हाल जाना। इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोशल मीडिया पर शावकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की- सुंदरी 2 साल पहले भी दो शावकों को जन्म दे चुकी है, अब फिर से उसने इंदौर के लिए नया आकर्षण दिया है। चिड़िया घर पहुंचे जनप्रतिनिधियों में एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया समेत तमाम जनप्रतिनिधि शामिल थे।
सुंदरी ने शावकों को जन्म दिया
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चिड़ियाघर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से लगातार चीते और शेरों की संख्या बढ़ रही है, इंदौर के प्राणी संग्रहालय को विदेश में एक अनुपम स्थान प्राप्त है। पहले भी हमारे जू में शेरनी सुंदरी ने 2 साल पहले दो शावकों को जन्म दिया था, जिनके एक्सचेंज में हमने देश के दूसरे जू से कुछ एग्जॉक्टिक जीव-जंतु लिए थे। वहीं अब एक बार फिर शेरनी सुंदरी ने शावकों को जन्म दिया है, जो फिलहाल स्वस्थ हैं। वहीं अब शेरनी के द्वारा दिए गए शावकों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चिड़ियाघर पहुंचेंगे।
कुछ ऐसी है व्यवस्था
इंदौर चिड़ियाघर की बात करें तो यहां फिलहाल जानवरों की अच्छी खासी संख्या मौजूद है। साथ ही हाल ही में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर चिड़ियाघर में अलग-अलग प्रजातियों के साथ बंदर, एनाकोंडा और दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों को लाए जाने की योजना है, जिसके बाद चिड़िया घर आने वाले पर्यटकों को एनिमल्स की दुर्लभ प्रजातियां देखने मिलेगी। हाल ही में चिड़ियाघर में 9 टाइगर, 5 शेर और 30 घड़ियाल हैं। इन्हीं में से एक शेरनी सुंदरी ने शावकों को जन्म दिया है, फिलहाल इंदौर चिड़िया घर में प्रवेश शुल्क 20 रूपए है। साथ ही विदेशी पर्यटकों के लिए यह सुविधा 100 रुपए में उपलब्ध है।
ये भी पढ़े- Indore news: कैसा होना चाहिए शहर में नाइट कल्चर, कैलाश विजयवर्गीय ने बताया उदाहरण












Click it and Unblock the Notifications