Indore news: PFI जासूस को पकड़ने वाले वकील पर हुआ हमला, आरोपियों ने दी धमकी
इंदौर में PFI यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की जासूसी को पकड़वाने वाले वकील पर 3 लोगों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने वकील को धमकी भी दी।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से वकील पर हमला करने का मामला सामने आया है, जहां PFI यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की जासूसी को पकड़वाने वाले वकील पर 3 लोगों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने वकील को धमकी भी दी। उधर, घायल वकील को एम वाय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां वकील का इलाज जारी है। घटना सोमवार रात सदर बाजार इलाके की बताई जा रही है। उधर, घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में वकील सदर बाजार थाने पर इकट्ठा हुए, और हमले को लेकर विरोध कराया। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने घायल वकील से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की, और हाल जाना।
कुछ ऐसा ही पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक एडवोकेट मनीष गड़कर ने हमला करने वाले आरोपी, और उसके मामा अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, आरोपी बड़नगर का रहने वाला बताया जा रहा है, इंदौर में वह खजराना इलाके में रहता है। घायल ने बताया कि, 2 दिन से आरोपी और उसके साथी उनके ऑफिस की रेकी कर रहे थे। वकील के ऑफिस पर सीसीटीवी नहीं लगा है, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग मिल सकती है।
कुछ इस तरह किया हमला
घायल वकील ने बताया कि एक मामले में आरोपी का भाई जेल में है, जिसके बाद आरोपी अपने भाई को छुड़ाने के लिए सलाह लेने की बात कर रहा था। वहीं आरोपी रात करीब 8:30 बजे के आसपास ऑफिस आ गया, और बातचीत करने लगा, तभी दो लोग और आ गए, इस बीच आरोपी ने कहा कि, मुस्लिमों के खिलाफ पोस्ट डालते हो और इतने में मारपीट शुरू कर दी है। वकील ने बताया कि, वे जैसे-तैसे भाग निकले और डायल 100 को पूरे मामले की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक घायल वकील ने कुछ दिनों पहले पीएफआई की जासूसी कर रही लॉ स्टूडेंट को पकड़ा था। साथ ही अजान को लेकर लगने वाले लाउडस्पीकर को लेकर भी है ज्ञापन दिया था।
ये भी पढ़े- MP: पहली बार पॉक्सो एक्ट में लड़की को मिली सजा, मेडिकल रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा












Click it and Unblock the Notifications