Indore news: विकास के ट्रैक पर रफ्तार भरने को तैयार इंदौर, हाईटेक बनेगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है इसी कड़ी में इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर नवीन स्टेशन भवन का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद कमल वाघेला, संध्या यादव और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इंदौर-उज्जैन-देवास रेल लाइन दोहरीकरण की लागत 670 करोड रुपए है। साथ ही, लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर बनने वाले इस नवीन भवन की लागत करीब 15 करोड रुपए है और साथ ही 2 करोड रुपए की लागत से कुछ अन्य विकास कार्य भी होंगे।

स्टेशन पर होंगे ये काम
इंदौर के मेन रेलवे स्टेशन एवं नेहरू पार्क रोड स्टेशन के नवीनीकरण की योजना बनने के बाद अब लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को डेवलप करने के लिए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद शंकर लालवानी करेंगे। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास एक नए ट्रैक का काम तेज़ी से चल रहा है। साथ ही नया प्लेटफॉर्म भी बनाया जाएगा। इसके अलावा मौजूदा बिल्डिंग को तोड़कर सर्वसुविधायुक्त नया भवन भी बनाया जाएगा। इस भवन में वेटिंग हॉल, टिकट घर समेत सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी।
विकसित होगा रेलवे स्टेशन
लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को बाणगंगा की तरफ विकसित करने के लिए भी सांसद शंकर लालवानी ने पिछले दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसके बाद रेल मंत्री ने यहां सर्वे के निर्देश दिए थे। सांसद लालवानी ने बताया कि, लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्टेशन के तौर पर डेवलप किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुविधाएं मिल सकें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने का काम तेजी से हो रहा है और इंदौर में भी मेन रेलवे स्टेशन, पार्क रोड तथा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore news: G20 समिट में शामिल होने आए मेहमान, परंपरागत तरीके से हुआ स्वागत, सत्कार












Click it and Unblock the Notifications