Indore news: 4 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 1 हजार रूपए, लाड़ली बहना ने भैया शिवराज का आभार जताया
इंदौर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिये शनिवार का दिन अविस्मरणीय बन गया। इस दिन इंदौर जिले में इस योजना के तहत 4 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में सीधे एक-एक हजार रूपये की राशि जमा हो गई।

Recommended Video
इंदौर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिये शनिवार का दिन अविस्मरणीय बन गया। इस दिन इंदौर जिले में इस योजना के तहत 4 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में सीधे एक-एक हजार रूपये की राशि जमा हो गई। इसके लिये जिले में इंदौर शहर के सभी 85 वार्डों और सभी 334 ग्राम पंचायतों में एक साथ कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली माध्यम से जुड़े। बहनों में अपार उत्साह और उमंग देखा गया। जगह-जगह बहनों ने कलश यात्राएं निकाली। उन्होंने झूम-नाच-गाकर तो कहीं कलश यात्राओं के माध्यम से भैय्या शिवराज को दी दुआएं और बधाईयाँ दी।
मंत्री तुलसी सिलावट ने पिवड़ाय में लिया भाग
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्राम पिवड़ाय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि का सदुपयोग किया जाये। यह राशि जीवन में सकारात्मक बदलाव में मददगार होगी। मंत्री सिलावट ने पुष्प वर्षा कर लाड़ली बहनों का स्वागत किया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महू विधानसभा क्षेत्र के मानपुर में आयोजित कार्यक्रम शामिल हुई। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों ने अपार उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।
झूम-नाच-गाकर और कलश यात्राएं निकाली गई
जिले में उत्साह और उमंग का अभूतपूर्व वातावरण देखा गया। सभी लाड़ली बहनों ने ऐसा जश्न मनाया कि आज का दिन एतिहासिक दिन हो गया। यह दिन लाड़ली बहनों के जीवन का अविस्मरणीय दिन बन गया। लाड़ली बहनों ने अनेक माध्यमों से अपनी खुशियों का इजहार किया। लाड़ली बहने पिछले कई दिनों से आज के कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिये जुटी थी। गांव-गांव और घर-घर जाकर पीले चावल देकर खुशियों में शामिल होने का न्यौता दिया गया। लाड़ली बहने सुबह से ही बेहद उत्साहित थी कि उनकी मुराद पूरी होने वाली है। भैय्या शिवराज हमारे बैंक खातें में एक हजार रूपये जमा करने वाले है।
ये भी पढ़े- MP में ladli behna की दिवाली, कहीं आतिशबाजी तो कहीं दीप जलाकर मनेगा आर्थिक उन्नति का जश्न












Click it and Unblock the Notifications