MP में ladli behna की दिवाली, कहीं आतिशबाजी तो कहीं दीप जलाकर मनेगा आर्थिक उन्नति का जश्न
सीएम लाडली बहना योजना 2023 के अंतर्गत पंजीकृत पात्र समस्त महिलाओ के आधार लिंक्ड डीबीटी इनेबल्ड बैंक खातो में प्रथम मासिक आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लीक के माध्यम से वितरण किया जाएगा।

Recommended Video
सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 10 जून को जबलपुर में शाम 6 बजे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के अंतर्गत पंजीकृत पात्र समस्त महिलाओ के आधार लिंक्ड डीबीटी इनेबल्ड बैंक खातो में प्रथम मासिक आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लीक के माध्यम से वितरण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को हर्षोउल्लास से मनाने के उददेश्य से जनप्रतिनिधियों के साथ हितग्राहियो को वार्ड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने तथा मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित मुख्य समारोह का शहर के समस्त 85 वार्डो में एलईडी व टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
कुछ ऐसी है तैयारी
वार्ड स्तरीय कार्यक्रम में भी लाडली बहना सेल्फी पॉइन्ट का निर्माण करते हुए, कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहना से प्रेरित रांगोली का निर्माण किया जाएगा, तथा गुब्बारे से सजावट करते हुए, आतिशबाजी भी की जाएगी, तथा कार्यक्रम स्थल पर योजना की जानकारी संबंधित फ्लेक्स व होर्डिग्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर उक्त समारोह का शहर के समस्त 85 वार्डो में वार्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय कार्यवाही और व्यवस्थाओं के संबंध में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर द्वारा सीटी बस ऑफिस में बैठक ली गई।
व्यवस्था के संबंध में दिए निर्देश
अपर आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत आगामी व्यवस्थाओ के संबंध में आयोजित बैठक में समस्त कन्टोल अधिकारी, झोनल अधिकारी तथा वार्ड स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी, कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ तथा नियुक्त कर्मचारी को शासन मंशानुसार पुरे उत्साह व हर्षोउल्लास के साथ मनाने के संबंध में निर्देश दिये गये। साथ ही स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधयेां से समन्वय कर मौसम को देखते हुए, यथा संभव कार्यकम शाासकीय, सार्वजनिक भवन, विद्यालय, हॉल व कवर्ड शेड में करने के संबंध में निर्देश दिये गए।
ये भी पढ़े- Indore news: 4 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे एक-एक हजार रूपए, कार्यक्रम की तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications