Indore news: CM Shivraj का प्यार भरा गाना सुनकर भावुक हुई लाड़ली बहना, आंखों से छलके आंसू

मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना के बाद अब स्वीकृति पत्रों के वितरण का काम जारी है, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम मंत्री अपने-अपने जिलों में लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित करते नजर आ रहे हैं।

indore

Recommended Video

    नेपाल के प्रधानमंत्री पहुंचे इंदौर, CM शिवराज ने किया भव्य स्वागत

    मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के बाद अब स्वीकृति पत्रों के वितरण का काम जारी है, जहां प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम मंत्री अपने-अपने जिलों में लाडली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित करते नजर आ रहे हैं। इस बीच प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के राज नगर में घर-घर जाकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए चयनित बहनों को स्वीकृति पत्रों का वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनसे संवाद किया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

    सीएम शिवराज का अलग अंदाज

    लाड़ली बहना को स्वीकृति पत्र प्रदान करने इंदौर के राज नगर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज यहां देखने मिला, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गिटार की धुन पर 'फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है' गीत गुनगुनाया। सीएम शिवराज सिंह चौहान का गीत सुनकर लाड़ली बहना भावुक नजर आई। सीएम शिवराज सिंह चौहान का गीत सुनकर लाड़ली बहनों की आंखों से आंसू छलक गए, जहां बहनों ने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए गाना गाया। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया।

    लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र सौंपे

    प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों को सौगात देते नजर आ रहे हैं, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, तो वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर रहे हैं। वहीं आगामी 8 जून से प्रदेश में लाड़ली बहना ग्राम सभा का आयोजन होगा। 1 से 7 जून की अवधि में पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। ग्रामों में भजन, मंगल-गीत और लाड़ली बहना गीतों की प्रस्तुति भी होगी।

    ये भी पढ़े- काठमांडू से लेकर उज्जयिनी तक सांझी विरासत है हमारी...नेपाल PM के स्वागत में CM Shivraj ने कही बड़ी बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+