Indore में लाड़ली बहना सम्मेलन की तैयारी पूरी, CM Shivraj की मौजूदगी में आयोजित होगा कार्यक्रम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 10 जुलाई सोमवार को आयोजित होने वाले लाडली बहनों के प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन की तैयारियां जारी है। इन्हीं तैयारियों की यहां पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. तथा नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने अधिकारियों के दल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समीक्षा की है।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने इससे पहले एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल सुपर कॉरिडोर, गांधी नगर चौराहा तक मुख्यमंत्री के रोड शो की पैदल चलकर समीक्षा की है। आगामी सोमवार को रोड शो के दौरान लाडली बहनें परम्परागत वेशभूषा में उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेंगी।

कुछ ऐसी है व्यवस्था
इसके साथ ही इस रोड पर 11 हजार लाडली बहनें लाठी संग रहकर अपने सशक्तिकरण का प्रदर्शन भी करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर ने लाडली बहनों की बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि की मौका मुआयना कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रोड शो के दौरान महिलाओं द्वारा किए जाने वाले अभिनंदन के लिए लगाए जाने वाले मंच व्यवस्था को भी देखा। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के पूर्व सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम को लेकर तैयारी
इसी के साथ उन्होंने कहा कि, यह ध्यान रखा जाए कि कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों और अन्य नागरिकों को भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इस तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के लिए विशाल वाटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच रहेगा। इस मंच से मुख्यमंत्री लाडली बहनों को संबोधित करेंगे और उनका सम्मान करेंगे। साथ ही वह लाडली बहनों के खाते में द्वितीय किस्त का अंतरण भी करेंगे। मंच से मुख्यमंत्री लाडली बहना सेना के सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जायेंगी। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान बैंड स्वर लहरियों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।
ये भी पढ़े- MP Assembly election 2023: Indore में इस दिन होगा CM Shivraj का रोड शो, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications