Ladli behna sena करेगी नशा खोरी पर प्रहार, पुलिस के साथ मिलकर बनाया खास प्लान

मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊस्कर द्वारा एक नई पहल की शुरूआत की गयी है, जिसके तहत शहर के प्रत्येक थाना क्षेत्रों में लाड़ली बहनाओं की सेना का गठन किया जाकर, उन्हें प्रशिक्षित कर सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वें अपने गली, मोहल्लों, बस्तियों और कॉलोनियों में असामाजिक तत्वों एवं नशाखोरों की अवैधानिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में पुलिस के सहयोग से सक्षम हो सकें।

महिलाओं को सशक्त बनाने की उक्त नई पहल के तहत पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊस्कर एवं अति. पुलिस आयुक्त इंदौर मनीष कपूरिया व अति. पुलिस आयुक्त इंदौर राजेश हिंगणकर के दिशा-निर्देशन में विगत दिनों से इंदौर पुलिस की थानों एवं ऊर्जा डेस्क टीम द्वारा प्रत्येक थाना क्षेत्र में लाड़ली बहना सेना का गठन कर उनकी बैठक लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Indore

मार्च पास्ट निकाला गया

सशक्त लाड़ली बहना सेना के उक्त कार्यक्रम की शुरूआत भागीरथपुरा पुलिस चौकी इंदौर पर लाड़ली बहनाओं का एक सम्मेलन आयोजित कर और क्षेत्र में मार्च पास्ट निकाल कर की गयी। उक्त कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर जगदीश डावर, अति. पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) प्रियंका डुडवे, सहायक पुलिस आयुक्त धैर्यशील येवले व अन्य पुलिस अधिकारियों सहित क्षे़त्रीय जनप्रतिनिधिगण पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक तथा महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की लाड़ली बहनाओं ने शामिल होकर क्षेत्र में तख्तियों व बैनर के साथ साफा पहन व डंडा साथ लेकर मार्च पास्ट निकालकर संदेश दिया कि महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल एवं भयमुक्त समाज निर्माण के लिये हम सब बहनें अब पीछे नहीं हटेगी, पुलिस हमारे साथ है।

सूचनाओं पर सेना करेगी कार्रवाई

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त जगदीश डावर ने कहा कि, उक्त सशक्त लाड़ली बहना सेना कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस कमिश्नर इंदौर का उद्देश्य है कि महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि सबला बनें और अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं नशाखोरी की अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करने के लिये कमर कस लें, इंदौर पुलिस आपके साथ है। लाड़ली बहना सेना जब क्षेत्र में डंडा या लाठी लेकर निकले तो उसकी धमक ही ऐसी हो कि, उस इलाके में छेड़़खानी, असामाजिक गतिविधि, खुले स्थानों पर नशाखोरी करने वालें वहां से नौ दो ग्यारह हो जाएं। लेकिन किसी भी स्थिति में आपको कानून हाथ में नहीं लेना है, उसके लिये आप पुलिस को सूचना दें, पुलिस आपकी जानकारी गोपनीय रखकर इन सूचनाओं पर कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़े- MP News: पुलिस के साथ मिलकर महिला अपराध के खिलाफ लड़ेगी लाडली बहना सेना, इन मुद्दों पर करेगी काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+