Indore बनाएगा अनूठा रिकॉर्ड, एक साथ 51 हजार लोग 4 बार करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ
इंदौर स्थित पितरेश्वर हनुमान धाम पर 25 मार्च के दिन 51 हजार लोग एक साथ चार बार हनुमान चालीसा का पाठ कर अनूठा रिकॉर्ड कायम करेंगे.

Recommended Video

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में एक बार फिर पितरेश्वर हनुमान धाम में भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होने जा रहा है, जहां 25 मार्च के दिन 51 हजार लोग एक साथ चार बार हनुमान चालीसा का पाठ कर अनूठा रिकॉर्ड कायम करेंगे. इस दौरान श्री श्री रविशंकर समेत तमाम साधु-संत भी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। इस अनूठे आयोजन को लेकर पितरेश्वर हनुमान धाम में तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जब इतने सारे लोग आध्यात्मिक भट्टी में तप कर निकलेंगे, तो सब अच्छा ही होगा।
4 बार पढ़ेंगे हनुमान चालीसा
इन दिनों युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के प्रयास में जुटे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर पितरेश्वर धाम स्थित हनुमान धाम में भव्य और दिव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें 25 मार्च को 51 हजार लोगों द्वारा एक साथ चार बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इस आयोजन में श्री श्री रविशंकर, कन्केश्वरी देवी, महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज समेत तमाम साधु संत भी शामिल होंगे। साथ ही ख्यात भजन गायक सुरेश वाडकर भी अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कुछ ऐसा है कार्यक्रम का उद्देश्य
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, हम इस कार्यक्रम के माध्यम से ही शुरुआत कर रहे हैं कि हम युवाओं के बीच में हनुमान चालीसा ले जाएं और इसके सतत कार्यक्रम करेंगे। कार्यक्रम में संत श्री श्री रविशंकर, मां कनकेश्वरी देवी, श्री श्री विद्या धाम के चिन्मयानंद महाराज, महामंडलेश्वर राम गोपाल दास महाराज रहेंगे। ऐसा एक संत सम्मेलन भी यहां होगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हनुमान जी की कृपा पहले से है इस शहर पर, जबसे पितृ पर्वत बना है, जबसे इंदौर का विकास हुआ है। ये अद्भुत स्थल है, यहां से इंदौर के साथ साथ प्रदेश और देश का कल्याण भी होगा, ये कार्यक्रम विश्व कल्याण के लिए है।
ये भी पढ़े- Bhutdi amavasya 2023: रामघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, देखने मिला अनूठा नजारा












Click it and Unblock the Notifications