Indore News: इस हालत में लड़के के साथ दिखी कोटा से किडनैप हुई लड़की, CCTV वायरल
राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के शिवपुरी के रहने वाली लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था, जहां लड़की के पिता के मोबाइल पर लड़की के फोटो आने के बाद पुलिस लगातार लड़की की तलाश में जुटी है। इधर, इस मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब इंदौर में पुलिस को लड़की का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें लड़की एक लड़की के साथ होस्टल से जाते हुई दिखाई दे रही है।
लड़की की तलाश में राजस्थान पुलिस इंदौर में डेरा डाले हुए है, जहां पुलिस लगातार लड़की और लड़के की तलाश में जुटी है। लड़की इससे पहले भी इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकीन किसी कारण से परिजनों ने उसे इंदौर से कोटा पड़ने भेज दिया था।

अपहरण जैसी कोई बात नहीं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अब तक जो तकनीकी साक्ष मिले हैं, जो सूचना संकलन की गई है, जो विभिन्न जगहों पर पूछताछ की गई है, जिसके लिए अलग-अलग जगह पर टीम भेजी गई है, जिसमें जयपुर, इंदौर वहां पर भी हमारी टीम मौजूद है। अभी तक हमने जो अनुसंधान किया है, जिसमें हमें यही अपडेट मिली है, अभी तक जिसमें हमें यह साक्ष मिले हैं, यह सामने आता है की, बच्ची के साथ कोई भी अपराध नहीं हुआ है। किसी तरह का अपहरण नहीं हुआ है, जो यह घटना है, यह एक तरह से अभी तक हमारे सामने जितने भी साक्ष हैं, उससे झूठी प्रतीत होती है।
ऐसे लिखी किडनैपिंग की स्क्रिप्ट
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, अभी तक जो बात सामने आई है, जो बच्ची है, उसके साथ जो दो दोस्त हैं, उनमें से एक इंदौर में मिल गए हैं, और उन्होंने अभी तक जो घटनाक्रम बताया है। वह यही बताया है कि, बच्चों के साथ जो मित्र है, वह दोनों विदेश में जाना चाह रहे थे, उन्हें यहां लग रहा था कि, वह पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्हें पैसे की जरूरत थी, इसी के चलते उन्होंने यह पैसे माता-पिता से मांगे थे।
ये भी पढ़े- Kota किडनैपिंग में चौंकाने वाला खुलासा, दोस्तों के साथ विदेश जाने के लिए लड़की ने रची साजिश












Click it and Unblock the Notifications