Khargone bus accident: दर्दनाक हादसे पर CM Shivraj ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख का मुआवजा
Khargone bus accident के बाद सरकार की ओर से मृतकों को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है, तो वहीं घायलों का इलाज भी पूरी तरह फ्री करने का निर्देश जारी हुआ है।

Khargone bus accident में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस हादसे के बाद सरकार की ओर से मृतकों को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है, तो वहीं घायलों का इलाज भी पूरी तरह फ्री करने का निर्देश जारी हुआ है। उधर, घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, तो वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है। दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब श्रीखंडी से बस इंदौर की ओर जा रही थी और अचानक बस पुल की रेलिंग तोड़ नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना लगते ही ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
गृह मंत्री ने कही ये बात
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, दुखद घटना खरगोन में हुई है, सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर एक बस जो दासंगा और डोंगर गांव के बीच बेराड नदी है, वहां रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी है, अभी 15 लोगों के काल कवलित होने की खबर है, 20 से 25 लोग घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पहली चिंता शासन और प्रशासन की उनके स्वास्थ्य को लेकर है। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हुए हैं। 4-4 लाख मुख्यमंत्री जी ने सहायता राशि का कहा है, पूरा इलाज इनका फ्री होगा, घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
प्रभारी मंत्री ने जताया दुख
घटना के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री और खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर घटना को लेकर दुख जताया है साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, प्रभार जिले खरगोन में इंदौर जा रही बस के डोंगरगांव और दसंगा के बीच बुढ़ार नदी पुल से नीचे गिरने की घटना का हृदय विदारक समाचार मिला, कलेक्टर, एसपी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं मैं लगातार खरगोन जिला प्रशासन के संपर्क में हूं। हादसे में अब तक 23 लोगों की मृत्यु की जानकारी मिली है घायलों को पास स्थित डोंगरगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आवश्यकता अनुसार जिला अस्पताल खरगोन या इंदौर रेफर किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Khargone में बड़ा हादसा, पुल से नीचे जा गिरी बस, 10 से ज्यादा मौत, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications