कमलनाथ ने प्रशांत किशोर को लेकर कह दी ये बड़ी बात, कांग्रेस में मची खलबली!
इंदौर, 22 अप्रैल: सियासत में मैनेजमेंट के मास्टर कहे जाने वाले प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, प्रशांत किशोर एक अनुभवी रणनीतिकार हैं, उन्होंने पूरे देश में विभिन्न पार्टियों के साथ काम किया है, अगर वह देख रहे हैं कि कांग्रेस ही देश का भविष्य है. कांग्रेस की मदद करना चाहते हैं. कांग्रेस से जुड़ना चाहते हैं, तो इसमें क्या खराबी है. आज वो केवल एक प्रदेश की बात नहीं कर रहे, उनका अनुभव है पर, यदि स्थिति बने तो कांग्रेस को उनसे लाभ उठाना चाहिए.
Recommended Video

कमलनाथ ने रतलाम में दिया था ये बयान
उधर, इंदौर आने से पहले कमलनाथ रतलाम पहुंचे थे, जहां उन्होंने महंगाई हटाओ महारैली में हिस्सा लिया था. वहीं रतलाम में मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा था कि, प्रशांत किशोर कांग्रेस से जुड़ेंगे तो केवल मध्यप्रदेश के लिए नहीं जुड़ेंगे बल्कि पार्टी के लिए दूसरे प्रदेशों में भी काम करेंगे. साथ ही कमलनाथ ने कहा था कि हम किसी पर डिपेंड नहीं है, हमारी खुद की अपनी तैयारी है.
सच्चाई जनता के सामने है: कमलनाथ
रतलाम में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कमलनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला. कमलनाथ ने कहा कि, सच्चाई आपके सामने है. महंगाई की कोई सीमा नहीं है, आज यह ध्यान मोड़ने का प्रयास करते हैं. महंगाई से बेरोजगारी से, और अगले 17 महीनों में इनका प्रयास रहेगा कि लोग महंगाई की बात ना करें, लोग किसानों की बात ना करें, लोग भ्रष्टाचार की बात ना करें, ऐसे मुद्दा लाएंगे, ऐसी आफत करेंगे कि लोगों का मुड़ जाए.
कमलनाथ ने नौजवानों से किया आह्वान
रतलाम में कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि, शिवराज सिंह कहते हैं हमने पिछले 2 साल में यह किया. 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा शिवराज जी आप कितना झूठ बोलेंगे, आपने तो झूठ को भी शर्मा दिया. यह सोचते हैं कि जनता आज समझती नहीं है, मैं तो नौजवानों से यही कहता हूं अपना भविष्य सुरक्षित रखिए, यह भविष्य आपका है.












Click it and Unblock the Notifications