CM shivraj के नेतृत्व में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

इंदौर, 19 अगस्त: मध्य प्रदेश में बीजेपी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां लगातार अलग-अलग बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं दिग्गज नेताओं के मध्य प्रदेश दौरे का सिलसिला भी तेज है। इस बीच आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी यह एक बड़ा प्रश्न बनते जा रहा है, जहां बीजेपी की संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति से सीएम शिवराज सिंह चौहान के बाहर हो जाने के बाद सियासी गलियारों में चली सुर्खियों के मुताबिक आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व परिवर्तन पर विचार कर सकती है। लेकिन इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, राज्यों में स्थानीय नेतृत्व को सम्मान मिलता है, और इसलिए यहां पर शिवराज जी के नेतृत्व में ही चुनाव होंगे, और उनके साथ फिर पूरी टीम होती है। हम सभी लगते हैं, तो अभी तो नेतृत्व शिवराज जी का ही होगा।

indore

नए लोगों को भी मौका मिल रहा है- विजयवर्गीय

बीजेपी के संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति में हुए फेरबदल को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, काफी लंबे समय से थे शिवराज जी, इस तरह के परिवर्तन पार्टी में चलते रहते हैं, इसको राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखना चाहिए। इसको यह देखना चाहिए कि, नए लोगों को भी मौका मिल रहा है। इसको राजनीतिक चश्मे से बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए।

जटिया से जुड़ा किस्सा आया याद, दी बधाई

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति के सदस्य बनाए गए सत्यनारायण जटिया को शुभकामनाएं देते हुए, पुराने किस्से को याद किया। उन्होंने बताया कि, मैं जब पहली बार 83 में पार्षद का चुनाव लड़ा था, तब वह उज्जैन के सांसद थे, और 5 वार्डों के इंचार्ज थे, पांचों वार्ड जीते थे, पांचों वार्ड में वह साइकिल से घूमे थे, पांचों वार्डों में वह सुबह से निकल जाते थे, और साइकिल से घूमते थे। मैंने तो इस प्रकार से उन्हें काम करते हुए देखा है, जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं, पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+