'नहीं तो मैं भी कलीमुद्दीन होता...', आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बड़ी बात?

Indore News: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलग-अलग अंदाज अक्सर आपने देखे होंगे, लेकिन तिरंगा यात्रा में दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का देसी अंदाज देखने मिला, जहां विजयवर्गीय ट्रैक्टर पर सवार होकर ट्रैक्टर को चलाते दिखाई दिए।

इंदौर में निकली तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ट्रैक्टर ड्राइविंग देख हर कोई हैरान नजर आ रहा था, जहां विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट संभाली और ट्रैक्टर ड्राइविंग कर तिरंगा यात्रा का खास संदेश दिया है।

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, हमारा सिख समाज राष्ट्रभक्त समाज है, इन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा की है। हर घर से एक हिंदू, सिख बना था, आज यदि मैं कैलाश हूं, तो सिर्फ हमारे सिख भाइयों के कारण, नहीं तो मैं भी कलीमुद्दीन होता। हिंदू धर्म को यदि बचाया है, रक्षा की है, तो सिख धर्म ने की है। गौरतलब है की, तिरंगा यात्रा में सिख समाज के लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे, जहां सिख समाज का उत्साह देख कैबिनेट कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर ड्राइविंग की है।

PM नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जहां प्रत्येक अभियान में नया किर्तिमान बनाने वाले शहर इंदौर में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खास माहौल तैयार कर दिया है। इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और MLA रमेश मेंदोला की जोड़ी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खास संदेश दिया है।

तिरंगा यात्रा पर अपनी बात रखते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, यह हर घर तिरंगा यात्रा का एक पार्ट है, इसमें हमें तिरंगा यात्रा भी निकालना है। घर-घर में तिरंगे झंडे भी लगाना है, और सबसे ज्यादा बड़ी बात महान लोगों की प्रतिमा का जलाभिषेक करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। गांव के वह नौजवान जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद भी देश के लिए अपना बलिदान दिया है, उनके घर पर जाकर उनके परिवार को सम्मानित करना है। कुल मिलाकर राष्ट्रभक्ति का प्रवाह इस देश में फैलाना यह प्रधानमंत्री का संकल्प है।

ये भी पढ़े- MP की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर चलाया, हजारों लोगों ने झंडा फहराया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+