'नशा करने वालों को उल्टा लटका देना...', पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय
मध्य प्रदेश के इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय BJP के सदस्यता अभियान के साथ ही अलग-अलग विकास के काम लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नशे को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं, जहां वे नशे के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं।
हाल ही में एक बार फिर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से पुलिस को नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और नशा करने वालों को सजा देने के निर्देश दिए गए हैं।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, आजकल के बच्चे नशे के चक्कर में बहुत बिगड़ रहे हैं, और मैं नशे का बहुत बड़ा विरोधी हूं। यहां पर अभी मैंने पुलिस से भी नाराजगी व्यक्ति की थी, टीआई सियाराम गुर्जर ध्यान रखना जरा, नशा करने वालों को उल्टा लटका देना। कोई भी यहां नशा करने वाला नहीं रहना चाहिए। नशे से सबसे ज्यादा परेशान मां बहने होती है, नशा करते हैं लोग और बेटियों को छेड़ते हैं। अभी हमने कन्या पूजन किया, कभी-कभी मेरा दिल पसीज जाता है, मनुष्य कितना गिर गया है।
पिछले दिनों भागीरथपुरा के संबंध में उन्होंने बोलते हुए कहा था की, हम यहां पर इतना विकास करेंगे की सभी लोग करोड़पति हो जाएंगे, नशे को लेकर उन्होंने कहा कि, मैं पुलिस वालों को 3 दिन की मोहलत दे रहा हूं, नशा बेचने वाला और करने वाला कोई भी हो उसको बक्शा नहीं जाए उन पर कठोर कार्रवाई करे, नहीं तो फिर हम इस विषय पर सख्त एक्शन लेंगे।
इससे पहले भी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नशे के खिलाफ लगातार अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं, जहां उन्होंने समय-समय पर नशे के खिलाफ अभियान चलाने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वहीं अब एक बार फिर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नशे के खिलाफ सख्त रूप अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों को नशे और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए गए हैं।
ये भी पढ़े- '3 दिन की मोहलत दे रहा हूं...', जनसमस्या सुन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस को दिया अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications