Indore News: इंदौर के बाजार में शॉर्ट ड्रेस पहनकर घूमी लड़की, Viral Video पर मचा घमासान
मध्यप्रदेश के इंदौर से महिला का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला शॉर्ट ड्रेस पहनकर शहर में घूमती नजर आई. वहीं वीडियो जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया इस वीडियो पर दी, जिसके बाद भी महिला ने वीडियो जारी कर इस गलत हरकत को सही ठहराते हुए इस पर कोई मलाल ना होने की बात कही है.
शहर के 56 दुकान समेत अलग-अलग जगह पर महिला शॉर्ट ड्रेस पहने घूमती दिखाई दी थी, इतना ही नहीं महिला ने खुद अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसके बाद जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने इसका विरोध किया और सख्त प्रतिक्रिया भी दी.

वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक ओर लोगों में गुस्सा था तो वहीं दूसरी ओर महिला थी की उसे अपने गलत काम पर किसी तरह का कोई मलाल नहीं था, तभी तो उसने एक बार फिर वीडियो जारी कर अपनी इन हरकतों को सही ठहरा दिया.
संस्कारों के शहर इंदौर से महिला के शॉर्ट ड्रेस में वायरल हुए वीडियो के बाद अलग-अलग संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है. साथ ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस वीडियो को गलत ठहराते हुए ऐसे लोगों का समाज से बहिष्कार करने की बात कही है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मचे हंगामे के बाद महिला ने माफीनामा देते हुए सभी से माफी मांगी है.
शॉर्ट ड्रेस में महिला के वीडियो वायरल होने के बाद लगातार शहर में महिला की हरकतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन और ज्ञापन देकर एक्शन लेने की मांग की जा रही है. इस बीच अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी महिला की हरकत को गलत बताते हुए कहा कि, इस प्रकार की अभद्रता नहीं होनी चाहिए.
साथ ही विजयवर्गीय ने कहा कि, मेरे पास जानकारी आई है, जहां इंदौर की कुछ महिला संगठन पुलिस कमिश्नर को इसे लेकर ज्ञापन दे रही हैं. इंदौर एक सांस्कृतिक शहर है, यहां इस प्रकार की अभद्रता नहीं होनी चाहिए. हमारे संविधान में ऱहने, खाने-पीने और पहनने की छूट है, ऐसी छूट जो दूसरे समाज को प्रभावित कर सके, इस पर प्रशासन को भी जागरूकता से काम करना चाहिए और समाज को ऐसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए.
इधर, वायरल वीडियो पर हंगामा बढ़ते देख वीडियो बनाने वाली महिला ने एक और वीडियो जारी कर माफीनामा दिया है, जिसमें महिला ने आगे से इस तरह की हरकत ना करने की बात कही है.
ये भी पढ़े- Indore Weather: विदाई से पहले जमकर बरसे बदरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications