Indore News: वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर के साथ जमकर किया डांस, Video
Indore News: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता के बाद अब वृक्षारोपण में नया इतिहास कायम करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जहां वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जमकर डांस किया है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां इस वीडियो को पसंद किया जा रहा है।

स्वच्छ शहर इंदौर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है, जहां शहर के रेवती रेंज स्थित पहाड़ी पर 11 लाख पौधे लगाए गए हैं। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संबोधन दे रहे थे तो मंच के नीचे से आवाज आई पेड़ वाले बाबा, ये सुनते ही विजयवर्गीय ने कहा कि, "पेड़ वाले बाबा नहीं पेड़ वाले भैया कहो, क्या मैं बाबा दिख रहा हूं". ये सुनते ही पूरा मंच ठहाकों से गूंज उठा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ये सुन मुस्कुराते नजर आ रहे थे।
इंदौर ने स्वच्छता के बाद एक बार फिर नया इतिहास कायम किया है, जहां शहर में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उस पत्र का जिक्र किया, जो उन्हें इस अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है। विजयवर्गीय ने कहा कि, उस पत्र को पढ़कर उन्हें आंसू आ गए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर ने स्वच्छता के बाद अब वृक्षारोपण में नया इतिहास कायम करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जहां वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जमकर डांस किया है।
ये भी पढ़े- PM MODI ने ऐसा क्या लिखा?, पत्र पढ़ते ही कैलाश विजयवर्गीय की आंख में आए आंसू












Click it and Unblock the Notifications