PM MODI ने ऐसा क्या लिखा?, पत्र पढ़ते ही कैलाश विजयवर्गीय की आंख में आए आंसू

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता के बाद एक बार फिर नया इतिहास कायम किया है, जहां शहर में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उस पत्र का जिक्र किया, जो उन्हें इस अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है. विजयवर्गीय ने कहा कि, उस पत्र को पढ़कर उन्हें आंसू आ गए।

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, ये शहर क्लीन सिटी के नाम से जाना जाता है, वो भी प्रधानमंत्री का सपना था। प्रधानमंत्री ने ग्रीन इंदौर की कल्पना की है, तो ये ग्रीन इंदौर का संदेश देने वाला शहर इंदौर है। हम अमित भाई के आने से गौरवान्वित हैं। मैं बता नहीं सकता प्रधानमंत्री का जब पत्र आया। मैं ईश्वर की कसम खाकर कहता हूं। पत्र पढ़ा मैंने और मेरी आंख में आंसू आ गए। इतना भाव भरा पत्र प्रधानमंत्री का था। मैं बहुत भावुक हो गया। कार में पढ़ते-पढ़ते उस पत्र को मेरी आंख में आंसू गए। ये प्रधानमंत्री का स्नेह और प्यार, पूरा इंदौर शहर प्रधानमंत्री के लिए कृतज्ञ है।

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा, मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण महाअभियान के आयोजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई। स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने से इस महाअभियान की शुरुआत 'क्लीन' के साथ 'ग्रीन' होने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह देखना सुखद है कि हाल ही में की गई 'एक पेड़ माँ के नाम' लगाने की अपील को देशवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हरित धरा बनाने की मुहिम में मध्यप्रदेश की जनता जिस उत्साह से आगे बढ़ रही है, वह सराहनीय है। एक भव्य व विकसित भारत की ओर अग्रसर राष्ट्र के सामूहिक प्रयास हरित युग का निर्माण कर रहे हैं।

वृक्षारोपण महाअभियान को समाज के विभिन्न वर्गों की महान विभूतियों से जोड़ने के विचार और इसकी सफलता के लिए व्यापक रणनीति से लोगों को जागरूक करने में मदद मिलेगी। जन-जन की भागीदारी बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियों के आयोजन और दुनियाभर के भारतवंशियों को मुहिम का हिस्सा बनाने की पहल के बारे में जानकर खुशी हुई है।

देश आज प्रकृति की रक्षा के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुझे विश्वास है कि वृक्षारोपण महाअभियान से देश व समाज में पर्यावरण की बेहतरी के लिए योगदान देने की भावना को बल मिलेगा और एक हरित व स्वस्थ भारत का हमारा संकल्प सिद्ध होगा। वृक्षारोपण महाअभियान से जुड़े सभी लोगों को भविष्य के प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़े- Indore News: 51 हजार पौधों के साथ हुई 51 लाख पेड़ लगाने की शुरूआत, कुछ ऐसा है अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+