CM नीतीश कुमार पर कसे तंज के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई, कही ये बड़ी बात

इंदौर, 19 अगस्त: सियासत में अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय के दिए बयान को लेकर सियासत का सिलसिला तेज था, जहां विजयवर्गीय के दिए बयान पर जेडीयू समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने पलटवार करते हुए निशाना साधा था। वहीं अब इस पूरे मामले में कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए, अपनी बात रखी है।

indore

कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, जो मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर देख रहा है, या पूरा जानने के बाद भी यदी प्रश्न पैदा कर रहा है, इसका मतलब है की वो नासमझ है। मेरा बयान बहुत स्पष्ट था, की विदेश के मेरे मित्र ने कहा, उस मित्र के बयान को मैंने आप लोगों के सामने सुनाया, जहां तक नारी शक्ति का सवाल है, तो हम उनका सम्मान करते हैं, नारी हमारे लिए पूजनीय है, कम से कम भारतीय नारी के लिए हमारा बहुत सम्मान है। ये जो विषय उठाया था ये मेरा नहीं था, मेरे दोस्त ने जो प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, वो आप तक पहुंचाई थी।

कैलाश विजयवर्गीय ने दिया था ऐसा बयान

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर तंज कसा था, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि, जिस दिन बिहार की सरकार बदली मैं विदेश में था, वहां एक ने कहा यह तो हमारे यहां होता है, बॉयफ्रेंड कभी भी बदल लेती है लड़कियां। बिहार के मुख्यमंत्री की भी ऐसी ही पोजिशन है, कब किस से हाथ मिला ले, कब किसका हाथ छोड़ दे। वहीं कैलाश विजयवर्गीय के दिए इससे बयान के बाद सियासत में वार पलटवार का दौर शुरू हो गया था, जहां कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर जेडीयू समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं ने निशाना साधा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+