पीएम नरेंद्र मोदी को दाता ने अवधूत बनाकर भेजा है.....कैलाश खेर ने कही बड़ी बात
इंदौर, 10 अक्टूबर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में यूं तो अक्सर बॉलीवुड से जुड़े संगीतकारों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन अबकी बार ख्यात गायक कैलाश खेर जब इंदौर आए तो बदले - बदले से नजर आए, जहां चेहरे पर हल्की मुस्कान लिए कैलाश खेर शिव भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम से पहले इंदौर आए कैलाश खेर ने इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ सीधा संवाद किया, जहां कैलाश खेर ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान की जमकर सराहना की है।

पीएम मोदी के लिए कही बड़ी बात
अपनी सुमधुर आवाज के लिए बॉलीवुड में बेहद ही खास पहचान बनाने वाले मशहूर सिंगर कैलाश खेर महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने एमपी आए हैं, जहां कैलाश खेर ने कला और संस्कृति के शहर इंदौर पहुंचकर पत्रकारों के साथ सीधा संवाद किया, इस दौरान सिंगर कैलाश खेर ने जीवन के उद्देश्य के बारे में बातचीत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का उदाहरण दिया और उनकी जमकर सराहना की, यहां सिंगर कैलाश खेर ने कहा कि, आज जो हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वो सिर्फ जीवन में नहीं हैं, जीवन में तो ना जाने कितने प्रधानमंत्री आए और चले गए, लेकिन इनको उद्देश्य मिल गया, जीवन तो सभी को मिल गया था, इनको एक उद्देश्य मेरे दाता ने दिया, और इनको अपना अवधूत बनाकर, अपना अवतरण बनाकर भेजा, जा गुरुकुल बचा, जा अपने सारे मंदिर बचा, जा अपनी संस्कृति बचा, पहले कभी इन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत प्रायरिटी में आती ही नहीं थी।

गायों की सेवा करना मनुष्य का परम धर्म है
अब हर मनुष्य का एक कर्तव्य है साहब, पहले यदि आप पुरापाषाण काल से और देवलोक से बात समझेंगे तो पशुधन को बड़ा धन माना जाता था, जिनके यहां पशुधन होता था, राजा भी वही बड़े माने जाते थे। पशुधन में सबसे ज्यादा गाय होती थी, क्योंकि युद्ध बाद में प्रारंभ हुए, जब घोड़े, हाथी युद्ध में प्रयोग होने लगे। गायों की सेवा करना मनुष्य का परम धर्म है। यदि आप गायों को बचाएं और गायकों को बचाएं। गाय और गायक इन दो को बचाओ पहले तो क्योंकि इनमें संस्कृति दोनों बच जाएंगी।

भारत जाग रहा है, मेरे भारतवासी जाग रहे हैं
बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखरेने वाले ख्यात गायक कैलाश खेर अब अध्यात्म के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं, जहां महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने आए कैलाश खेर ने इंदौर में पत्रकारों से सीधा संवाद करते हुए, अध्यात्म और भक्ति पर अपनी बात रखी. महान गायक कैलाश खेर ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिस्सा लिया, जहां पत्रकारों के साथ हुए सीधे संवाद में खेर ने बताया कि, धर्म और आध्यात्म मनुष्य के लिए कितना जरूरी है। साथ ही कैलाश खेर ने कहा कि, भारत जाग रहा है, मेरे भारतवासी जाग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications