JOB: इंदौर में लगेगा रोजगार मेला, बेरोजगारों की नौकरी का सपना होगा पूरा

MP में इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इंदौर में भी अलग-अलग मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं, जहां मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से अब युवाओं की भर्ती शुरू कर दी गई है।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा इन्दौर जिले में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 28 फरवरी 2024 (बुधवार) को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर (जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास) पोलोग्राउन्ड इन्दौर में किया जा रहा है।

Indore

उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे प्रेम मोटर्स, जस्ट डायल, शैफाली बिजनेश सोल्यूशन, व्ही फाईव ग्लोबल (भारती एयरटेल), एनआईआईटी, हैट्राईज इन्फोटेक, एसके फायनेन्स, चैनल प्ले एवं मेनपॉवर सर्विसेज (एसजीएस) आदि के लगभग 450 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। सेल्स एक्जिक्यूटीव, टेलीकॉलर, ऑपरेटर, टेक्नीशियन, सेल्स, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड, हैल्पर, पेकर एवं निजी क्षेत्र की बैंको के कई पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।

इस मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की अनपढ से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लायें. इन दिनों युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर खुल रहे हैं, जहां सरकारी नौकरी के साथ-साथ अब प्राइवेट क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

ये भी पढ़े- Loksabha Election से पहले MP को बड़ा तोहफा देंगे PM MODI, ऐतिहासिक होगी सौगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+