Indore में ‘इंटर्नशिप विद मेयर’ का शुभारंभ, कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगा नगर निगम में इंटर्नशिप का मौका
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा 'इंटर्नशिप विद मेयर' का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

Recommended Video

इंदौर नगर निगम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार नए - नए नवाचार करते नजर आ रहे हैं, जहां अब एक बार फिर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंटर्नशिप विद मेयर फॉर्मूला लाया गया है, जिसके तहत इंदौर नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियो को नगर निगम के किसी एक विभाग में अनुभवी एवं योग्य अधिकारी के सानिध्य में अपने रूचि अनुसार एक निश्चित समय के लिये कुछ सिखने एवं अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंटर्नशिप विद मेयर का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कुलपति रेणु जैन, कलेक्टर इलैया राजा, आयुक्त प्रतिभा पाल, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, पार्षद कंचन गिदवानी, मुद्रा शास्त्री, नरेन्द्र सेन व बडी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
महापौर ने कही ये बात
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंटर्नशिप विथ मेयर के तहत इंदौर नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में अध्ययनरत विद्यार्थियो को नगर निगम इंदौर के 42 हेडस/विभाग में से किसी एक विभाग में उस विभाग के अनुभवी एवं योग्य अधिकारी/कर्मचारी के सानिध्य में अपने रूचि अनुसार एक निश्चित समय के लिये कुछ सिखने एवं अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इंटर्नशिप विथ मेयर के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने नये विचार व नवाचार नगर विकास के संबंध में जनहित में सांझा कर सकेगे। इस प्रकार इस योजना से विद्यार्थियो को नगर निगम के विभिन्न विभागो के अनुभव का लाभ हो सकेगा, दूसरी ओर उनके नये विचार व नवाचार नगर निगम के विभागों को प्राप्त हो सकेंगे।
ये हैं नियम व शर्तें
आवेदक भारतीय हो तथा आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो, इंदौर के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक को हिन्दी एवं अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदक को किसी मान्य प्राप्त विद्यालय में डिप्लोमा, स्नातक व स्नाकोत्तर डिप्लोमा या अन्य समकक्ष उपाधी प्राप्त होना चाहिये। पंजीकृत आवेदको को विभिन्न कॉलेजों के विशेषज्ञ समितियों से स्क्रीनिंग कराई जाकर, शॉट लिस्ट किया जाएगा। स्क्रीनिंग में चयनित आवेदको को उनके इच्छीत विभागों में इंटर्नशिप विथ मेयर के लिए चयनित किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore: महापौर ने जाना घायल महिला प्रोफेसर का हाल, परिजनों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा












Click it and Unblock the Notifications