Indore News: महिलाओं के लिए सिटी बस का सफर हुआ फ्री, महापौर ने किया ऐलान
International Women's Day 2025: मध्यप्रदेश के इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं शहर में संचालित बसों में नि:शुल्क यात्रा का आनंद ले पाएंगी। इसके लिए महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव की ओर से बड़ी घोषणा की गई है।
महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर द्वारा शहर में संचालित सभी बसों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं हेतु नि: शुल्क यात्रा की घोषणा की है। अतः दिनांक 8 मार्च 2025, शनिवार को शहर में संचालित सिटी बस, आई बस एवं ई बसों में महिलाएं मुक्त सफर का आनंद ले सकेंगी।

महापौर ने किया ऐलान
मध्य प्रदेश के इंदौर में रक्षाबंधन और महिला दिवस जैसे अवसरों पर महिलाओं के लिए एआईसीटीसीएल की सिटी बस और आई बस में मुफ्त सफर की व्यवस्था की जाती है, जहां महिलाएं बसों में मुफ्त सफर का आनंद उठाती हैं। वहीं अबकी बार भी महिला दिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर से महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था की गई है, जहां महापौर ने घोषणा करते हुए महिला दिवस के अवसर पर एआईसीटीसीएल की बसों में मुफ्त सफर का ऐलान किया है। वहीं अब महापौर के ऐलान के बाद महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सिटी बसों में मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा।
पूरा देश महिलाओं को सलाम कर रहा
महिला दिवस पर पूरा देश महिलाओं को सलाम कर रहा है, जहां महिलाओं के अलग-अलग कामों की जमकर सराहना हो रही है। इसी के साथ-साथ महिलाओं के वह काम जो समाज को प्रेरणा दे रहे हैं, उन कामों से देश और दुनिया कुछ अलग सीख रही है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं शहर में संचालित बसों में नि:शुल्क यात्रा का आनंद ले पाएंगी। इसके लिए महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव की ओर से बड़ी घोषणा की गई है। महापौर एवं एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर द्वारा शहर में संचालित सभी बसों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं हेतु नि: शुल्क यात्रा की घोषणा की है।
ये भी पढ़े- Indore News: बुजुर्गों के लिए बनेंगे फ्लैट, किन शर्तों पर होंगे आवंटित, जानिए












Click it and Unblock the Notifications