Indore से दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचेंगे कार्तिक जोशी, 14 दिन में 1008 किमी यात्रा पूरी होगी
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का शिलान्यास होना है, जहां इससे पहले अलग-अलग तरीकों से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं इंदौर से अयोध्या तक एक ऐसे एथलीट दौड़ लगाकर पहुंच रहे हैं, जो 14 दिन में 1008 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
कार्तिक जोशी नाम के धावक को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया है। इंदौर से अयोध्या तक दौड़कर जाने वाले कार्तिक जोशी ने प्रतिदिन 72 किलोमीटर दौड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।

लगातार बना रहा है रिकॉर्ड
इंदौर से अयोध्या तक दौड़ लगाने वाले कार्तिक जोशी ने इससे पहले भी अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं, जहां कार्तिक ने अपनी सबसे पहली दौड़ 13 किलोमीटर की लगाई थी। वहीं इसके बाद कार्तिक लगातार अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। कार्तिक ने अब तक सर्वाधिक 277 किलोमीटर का सफर दौड़ कर तय किया है। वहीं कार्तिक इंदौर से अयोध्या यानि कुल 1008 किलोमीटर दौड़कर पहुंचेंगे, जहां वे रामलाल के दर्शन प्राप्त करेंगे। कार्तिक अभी तक दो देश और भारत में लगभग 15 राज्यों की दौड़ लगा चुके हैं। वहीं कार्तिक की इस पहल की चर्चा प्रदेशभर में हो रही है.
पैदल चलकर अयोध्या पहुंच रही शबनम
22 जनवरी यानि वो ऐतिहासिक दिन जब अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होना है. वहीं राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर देशभर में तैयारियां की जा रही हैं। इधर, भगवान राम की एक ऐसी भक्त मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकली हैं, जो राम भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही है। वहीं लोग अब शबनम नाम की इस राम भक्त को कलयुग की शबरी भी बता रहे हैं, जहां शबनम जहां से गुजर रही है, वहीं उनका जोरदार स्वागत भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- राम लला के दर्शन पाने को आतुर शबनम शेख, पैदल ही मुंबई से अयोध्या के लिए निकली












Click it and Unblock the Notifications