Indore temple accident: बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत, एक साथ जलीं 11 चिताएं, वीडियो देख दहल उठेगा कलेजा
गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे की घटना के बाद से शुक्रवार सुबह तक रेस्क्यू अभियान जारी है और इममें से 36 लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को 18 लोगों को रेस्क्यू अभियान के तहत बचाया गया था।

Indore temple accident: रामनवमी के दिन इंदौर के बेलेश्र्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में घटी त्रासद घटना ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में सभी मृतकों के शव बरामद हो गए हैं। इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई है। रीजनल पार्क मुक्तिधाम में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे मुक्तिधाम में गमगीन माहौल रहा। जिसने भी इस तस्वीर को देखा अंदर तक दहल गया। प्रशासन की नाकामी की यह तस्वीर देख रो पडेंगे आप।
Recommended Video
गुजराती समाज की एक साथ निकली 11 अर्थी
जब एक साथ 11 लोगों की अर्थी निकली तो हर तरफ मातम पसर गया। दोपहर 3.40 बजे एक साथ शवयात्रा रीजनल पार्क मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई। दिल्ली और महाराष्ट्र और अहमदाबाद, अंकलेश्वर से भी रिश्तेदार आए हैं। मंदिर के सामने गुजराती समाज का घर हैं। हर घर से एक-दो मौत हुई है। लोगों को मुक्तिधाम ले जाने के लिए शव वाहन कम पड़ गए जिससे बसों की व्यवस्था की गई थी। मुक्तिधाम में आयुक्त, कलेक्टर और निगम आयुक्त मौजूद रहे।
पाटीदार समाज के इन लोगों की मौत
इस हादसे में प्रियंका पटेल (30), लक्ष्मी बेन पटेल (75), शारदाबेन (55), रतन बेन (75), ज्ञान बेन (72) पुष्पा बेन पटेल (50), कस्तूरबा बेन पटेल (70), रक्षाबेन पटेल (60), कनक (35), विनोद पटेल (58), गोमती बेन (80) का निधन हुआ है। इनकी अंतिम यात्रा एक साथ निकलेगी।












Click it and Unblock the Notifications